महिलाओं में हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण पुरुषों से काफी अलग होते है

  महिलाओं में हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण पुरुषों से काफी अलग होते है

                                                                                                                                                               डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

Heart Attack Symptoms in Women : महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों से काफी अलग होते हैं। तो आइए अपने इस लेख के माध्यम से जानते हैं महिलाओं में हार्ट अटैक के कैसे लक्षण होते हैं?

                                                                           

Heart Attack Symptoms in Women: अधिकतर लोगों को लगता है कि हार्ट अटैक की परेशानी सिर्फ पुरुषों में होती है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। हार्ट अटैक महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही मृत्यु का सबसे आम कारण होता है। हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग भी हो सकते हैं, इसलिए महिलाओं को अक्सर हार्ट अटैक के लक्षण समझ नहीं आते हैं।

ऐसे में महिलाओं को अगर हार्ट अटैक या फिर हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा है, तो ऐसे में आपको अपने शरीर में होने वाले कुछ बदलावों पर उनको अच्छे से ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण किस प्रकार के होते हैं?

कैसे होते महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षणं?

                                                                 

महिलाओं में भी हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों के समान ही होते है। कुछ प्रकार के लक्षण जैसे- सीने में दर्द, दबाव या बेचैनी जो कुछ मिनटों से अधिक समय तक रहती है या फिर यह आती-जाती रहती है।

महिलाएं अक्सर सीने में होने वाली दर्द की परेशानी को नजरअंदाज करती हैं, क्योंकि उनका दिमाग हार्ट अटैक पर नहीं जाता है। हालांकि, सीने में दर्द महिलाओं में अधिक नजर नहीं आते हैं। हार्ट अटैक की स्थिति में महिलाओं को सीने में दबाव या जकड़न महसूस होती है। महिलाओं में सीने में दर्द के बिना हार्ट अटैक होने का खतरा भी रहता है।

पुरुषों की तुलना में महिलाओं में सीने में दर्द से संबंधित हार्ट अटैक के लक्षण निम्न हो सकते हैं, जैसे-

  1. गर्दन, जबड़ा, कंधा, ऊपरी पीठ या ऊपरी पेट (पेट) में परेशानी महसूस होना
  2. सांस लेने में कठिनाई होना
  3. एक या दोनों बाजू में दर्द महसूस होना
  4. मतली या उल्टी के लक्षण दिखना
  5. पसीना अधिक आना
  6. हल्कापन या चक्कर आना
  7. बिना वजह थकान महसूस होना
  8. सीने में जलन (अपच), इत्यादि।

हार्ट अटैक से बचाव के लिए क्या करें?

                                                                            -

हार्ट अटैक से बचने के लिए आप कुछ जरूरी टिप्स को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इन आसान से टिप्स के बारे में-

  1. हार्ट अटैक से बचने के लिए अपने लाइफस्टाइल और खानपान पर अधिक से अधिक ध्यान दें।
  2. अगर आप हॉर्ट अटैक से बचना चाहते हैं, तो अपने आहार में संतुलित चीजों से युक्त कऱें।
  3. हमेशा अतिरिक्त फैट/तेल/मांस जैसे आहार का सेवन करने से बचें।
  4. हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल, नट्स, मछली इत्यादि का अधिक से अधिक सेवन करें।
  5. धूम्रपान और शराब आदि के सेवन से दूरी बनाकर रखें।
  6. अपने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जांच समय-समय पर कराते रहें, इत्यादि

महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों की तुलना में काफी ज्यादा अलग होते हैं। अतः आप इन लक्षणों पर ध्यान देकर अपनी स्थिति को सुधार सकते हैं।

लेखक : डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मा जिला चिकित्सालय, मेरठ में मेडिकल ऑफिसर हैं।