भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा वित्तपोषित 21 दिवसीय वैज्ञानिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पंन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा वित्तपोषित 21 दिवसीय वैज्ञानिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पंन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा महाविद्यालय के अन्तर्गत पशुधन उत्पादन प्रौद्योगिकी विभाग में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा वित्त पोषित 21 दिवसीय विन्टर स्कूल का समापन समारोह सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 के0 के0 सिंह ने की। इस समारोह के मुख्य अतिथि वेटरनरी विश्वविद्यालय, मथुरा के कुलपति डा0 ए0 के0 श्रीवास्तव रहे तथा विशिष्ठ अतिथियों के रुप में सहायक महानिदेशक, शिक्षा डा0 ए0 एस0 यादव तथा पशुचिकित्सा महाविद्यालय, मथुरा के अधिष्ठाता, डा0 विकास पाठक रहे।

                                                                               

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आँन्ध्र प्रदेश, उड़ीसा, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार एवं उत्तर प्रदेश के कुल 22 वैज्ञानिकों एवं प्रोफेसर ने पशुपालन एवं क्रियात्मक खाद्य पदार्थो का मौलिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण पशुचिकित्सा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

                                                                               

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे उन्हें विभिन्न खाद्य उत्पादों को बनाने एवं उनके गुणवत्ता परीक्षण सम्बन्धी नवीनतम तकनीकियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इन्हें दुग्ध एवं पशुपालन सम्बन्धी विभिन्न औधेगिक इकाइयों का भी भ्रमण कराया गया तथा उनका विधिवत प्रशिक्षण भी दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के कोर्स निदेशक डा0 वी0 पी0 सिंह रहे जिनकी देखरेख में पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। इस कार्यक्रम के सह संयोजक के रुप में डा0 अखिलेश कुमार वर्मा एवं डा0 प्रमिला उमराव रहे। समापन कार्यक्रम में कुलसचिव डा0 रामजी सिंह, निदेशक प्रशिक्षण एवं रोजगार  डा0 आर0 एस0 सेंगर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा0 डी0 के0 सिंह, अधिष्ठाता कृषि डा0 विवेक धामा, अधिष्ठाता पशुचिकित्सा डा0 टी0 के0 सरकार, अधिष्ठाता तकनीकि महाविद्यालय डा0 बी0 आर0 सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।