हैंड ग्रिप एक्सरसाइज करने के लाभ

                         हैंड ग्रिप एक्सरसाइज करने के लाभ

                                                                                                                                            डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

हैंड ग्रिप एक्सरसाइज समग्र शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी होती है। इसे प्रतिदिन किस प्रकार से किया जा सकता है?

हैंड ग्रिप एक्सरसाइज एक सरल मगर प्रभावी व्यायाम है, जो हाथों की ताकत बढ़ाने से लेकर समग्र स्वास्थ्य में सुधार करता है। इस एक्सरसाइज को नियमित करने से आपकी पकड़ तो मजबूत होती ही है और आपके हाथों की ताकत बढ़ती है। अतः यह व्यायाम विशेष रूप से भारोत्तोलन, रॉक, क्लाइंबिंग या फिर भारी सामान उठाने वालों के लिए फायदेमंद है।

                                                                   

इस व्यायाम से हाथ के समन्वय और कौशल को बढ़ाने में मदद मिलती है। हाथों और बांहों की मांसपेशियों को मजबूत करने से चोट की रोकथाम में मदद मिल सकती है। यह एथलीटों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. क्योंकि मजबूत मांसपेशियां खेलों के दौरान उन्हें मदद करती हैं। गठिया से पीड़ित व्यक्तियों के लिए हैंड ग्रिप एक्सरसाइज फायदेमंद है। यह जोड़ों के लचीलेपन को बनाए रखने और कठोरता को कम करने में मदद करती है।

                                                                                     

इस एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करने के लिए टेनिस बॉल जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं का उपयोग करने पर विचार किया जा सकता हैं। ध्यान रहे कि हाथ की मजबूत पकड़ आपकी समग्र शारीरिक फिटनेस से जुड़ी हुई होती है। अतः इस एक्सरसाइज को करने से पहले फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

विशेषज्ञ उवाच

हैंड ग्रिप एक्सरसाइज हाथ की ताकत बढ़ाने, हाळा निपुणता में सुधार करने और सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य में योगदान करने का एक शक्तिशाली तरीका है। स्वस्थ जीवन शैली रखना चाहते हो, तो हाथ से जुड़े व्यायामों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

लेखकः डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल मेरठ में मेडिकल ऑफिसर हैं।