डिजिटल मार्केटिंग के ये बेहतरीन कोर्स जो इन बड़े कारणों से हैं उपयोगी

डिजिटल मार्केटिंग के ये बेहतरीन कोर्स जो इन बड़े कारणों से हैं उपयोगी

                                                                                                                                                                      डॉ0 आर. एस. सेंगर

‘‘वर्ष 2025 तक डिजिटल सेक्टर में सृजित होंगी 6.5 करोड़ नौकरियां, युवाओं के लिए शानदार कॅरिअर का अवसर।’’

जिस तीव्र गति से टेक्नोलॉजी का विस्तार हो रहा है उसी गति से प्राइवेट सेक्टर जैसे मीडिया, एंटरटेनमेंट, हेल्थ, ई-कॉमर्स और सर्विस इंडस्ट्री इत्यादि में रोजगार के नए अवसरों का सृजन भी हो रहा है। मैफिजी ग्लोबल इंस्टीट्यूट की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश में वर्ष 2025 तक 6.5 करोड़ नौकरियां डिजिटल सेक्टर में क्रिएट होंगी।

अतः डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में बढ़ते इन रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए 40 डिजिटल मार्केटिंग टूल्स और 15 इंडस्ट्री रेडी मॉड्यूल्स के साथ Professional Certification in Digital Marketing Programme लांच किया गया है। 2 महीने की ऑफलाइन इंटर्नशिप और जॉब अपरचुनिटी मिलने के कारण बेरोजगार युवाओं के बीच ये कोर्स बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं।

                                                                  

ऐसे में अगर आप भी ग्रेजुएशन के बाद एक बेहतर जॉब की तलाश में हैं तो आज ही इस कोर्स में पंजीकरण करा सकते हैं। प्रोफेशनल के अलावा रोजगार तलाश कर रहे युवा Advance Certification in Digital Marketing Programme की भी मदद ले सकते हैं। इन दोनों कोर्सेज को अपने घर से ही मोबाइल पर पूरा किया जा सकता है।

सात कारणों से बढ़ रही ऐसे

1 डिजिटल मार्केटर की मांग : एक रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में करीब 75 प्रतिशत कंपनियों को डिजिटल मार्केटर्स की तलाश है।

2 आकर्षक सैलरी : इन दिनों इंडस्ट्री में डिजिटली स्किल्ड युवाओं की कमी के कारण डिजिटल मार्केटिंग सीखने वाले प्रोफेशनल्स को आकर्षक सैलरी भी दी जा रही है।

3 बड़े शहरों में : जॉब डिजिटल मार्केटर की सबसे अधिक मांग मेट्रो सिटीज में है। इसलिए नौजवानों को बड़े शहरों में जाकर काम करने का मौका मिलता है।

4. विदेशों में नौकरी के अवसर : इन् स्किल्स को सीखने के बाद न केवल देश, बल्कि विदेशों में भी नौकरी पाने के कई रास्ते भी खुल जाते हैं।

5. अपना बिजनेस शुरू करने का अवसर : डिजिटल मार्केटिंग सीखने के बाद डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी, क्रिएटिव एजेंसी, विज्ञापन एजेंसी जैसे कई बिजनेस की भी शुरुआत कर सकते हैं।

6. सोशल मीडिया सेलिब्रिटी बनने का मौका : किसी भी अन्य सेक्टर की तुलना में डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को हर दिन कुछ न कुछ नया करने और नया सीखने को मिलता ही रहता है जिससे वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनकर भी पैसे कमा सकते हैं।

.7. विश्वस्तरीय सर्टिफिकेट : इन कोर्सेज को कम्प्लीट करने के बाद न सिर्फ सफलता का कम्प्लीशन सर्टिफिकेट मिलता है। बल्कि गूगल, फेसबुक जैसे विश्वस्तरीय सर्टिफिकेट भी दिए जाते हैं।

प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन इन डिजिटल मार्केटिंग प्रोग्राम (अवधि 5 माह) के लाभ

                                                             

  • 100 प्रतिशत प्लेसमेंट अपरचुनिटी
  • 2 महीने की ऑन जॉब ट्रेनिंग
  • 150 घंटे की लाइव व रिकॉर्डेड क्लासेज
  • 40+ लर्निंग टूल्स
  • 25+ लाइव प्रोजेक्ट्स एवं केस स्टडीज
  • साप्ताहिक डाउट क्लीयरिंग सेशन
  • 10 इंडस्ट्री बेस्ड मॉड्यूल्स
  • एक्सपर्ट द्वारा इंटरव्यू प्रिपरेशन
  • ई-बुक्स, प्रोग्राम नोट्स और मॉक टेस्ट गूगल सर्टिफाइड मेंटर्स द्वारा पढ़ाई
  • एडवांस एक्सेल, जॉब इंटरव्यू स्किल्स, एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम जैसे कम्प्लीमेंट्री कोर्स फ्री।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।