स्केलिंग ट्रस्ट डॉक्टरेट के छात्रों के लिए फेलोशिप

                 स्केलिंग ट्रस्ट डॉक्टरेट के छात्रों के लिए फेलोशिप

                                                                                                                                                                             डॉ0 आर. एस. सेंगर   

स्केलिंग ट्रस्ट की ओर से फेलोशिप प्रोग्राम के अन्तर्गत योग्य उम्मीद्वारों के आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। हाई ट्रस्ट सोसायटी के रूप में दुनिया का निर्माण के लिए अनुसंधान करने वाले छात्र इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। यह फेलोशिप अवेदन करने वाले छात्रों को उच्च गुणवत्तायुक्त अनसंधान कार्यों में शामिल होने का अवसर प्रदान करती है, जो कि एक पूर्णकालिक रिमोट फेलोशिप प्रोग्राम है।

                                                                              

आवेदन करने के पात्र उम्मीद्वार किसी संस्थान अथवा विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त होना चाहिए। इसे साथ ही आवेदक के पास तीन वर्ष का पेशेवर अनुभव भी होना चाहिए। इस फेलोशिप के लिए लिबरल स्टडीज, अर्थशास्त्र, सार्वजनिक नीति, मानव विज्ञान, समाज शास्त्र, दर्शन शास्त्र, साइबर सुरक्षा और कम्प्यूटर विज्ञान के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्रों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

उम्मीद्वार एमएस ऑफिस (वर्ड, पॉवर प्वाइंट एवं एक्सेल) के साथ ही बेसिक सर्च इंजन टूल्स में प्रोफिशिएंसी होना आवश्यक है। इस फेलोशिप के अन्तर्गत उम्मीद्वार को 700 अमेरिकी डॉलर, तीन माह तक प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। इस फेलोशिप के आवेदन करने की अन्तिम तिथि 24 मार्च, 2024 निर्धारित की गई है।

आवेदन करने के अभिलाषी छात्र स्केलिंग ट्रस्ट की अधिकारिक वेबसाइट

https://www.scalingtrust.org पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।