आरम्भ करे अपने सपनों को जीना

                          आरम्भ करे अपने सपनों को जीना

                                                                                                                                                                         प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

‘‘क्या आप जानते है कि सफल लोग हर समय सपने देखते हैं, क्योंकि यह उन्हें लक्ष्य निर्धारित करने में मदद करता है, ताकि वे अपने सपने को जीने की दिशा में काम कर सकें। वैसे आप भी ऐसा कर सकते हैं। लेकिन किस प्रकार बता रहें हैं’’ हमारे विशेषज्ञ डॉ0 आर. एस. सेंगर-

साल की शुरुआत में आपने अपने लिए जो भी लक्ष्य बनाए थे क्या उसे पाने की दिशा में काम कर रहे हैं या दिन के आपने अपने लक्ष्य की ओर ध्यान देना कम दिया है। चाह कर भी अगर आप लक्ष्य पर टिक नही पा रहें हैं या अपने सपने का पीछा नहीं कर पा रहे हैं, तो अपनी दिनचर्या में इन अभ्यासों को शामिल करें। आपको अपने लक्ष्य को पाने में मदद करेंगे-

अपनी एक सूची बनाएं

                                                                     

हर दिन अपने साथ वक्त बिताएं। अपने साथ रहने के लिए दिन से कुछ समय निकाले और अपने मन व शरीर को पूरा आराम दें। अब खुद से पूछे कि आप इस साल के अंत क्या बनना या पाना चाहेंगेघ् अपनी कल्पना जाने दें जहां वह जाना चाहते हैं। जो है, उसे लिखें। इस बात की चिंता को कैसे पूरा करेंगे। बस सोचें कि है और उसे पाना आपको कितना अच्छा लगता है।

वह चुने, जिसे आप अधिक चाहते हैं

अपने जवाब को पढ़ें और प्रत्येक को 1 से 10 के पैमाने पर रेटिंग दें, क्योंकि यह इस बात से संबंधित है कि आप वास्तव में उन्हें कितना चाहते हैं। फिर वह चुनें, जिसे आप किसी भी अन्य चीज से अधिक चाहते हैं। याद रखें, वास्तव में हम घर खरीदने या व्यवसाय शुरू करने के लिए लक्ष्य निर्धारित नहीं करते, बल्कि अपने जीवन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हैं और उन्हें प्राप्त करते हैं।

अब लिखिए कारण

                                                                     

लिखिए कि आप उस लक्ष्य को क्यों हासिल करना चाहते हैं, जिसे आपने अपना सबसे इच्छित और सर्वोच्च लक्ष्य बनाया है। उदाहरण के लिएए यदि आपका लक्ष्य अपने सपनों की नौकरी पाना है, तो आपका प्रयास जितना संभव हो उतना कमाना और ऐसे माहौल में काम करना हो सकता हैए जो आपके विकास और प्रगति के लिए मददगार हो। इसके बाद अपने लिए एक लक्ष्य कार्ड बनाएं।

दरअसल अधिकांश लोग अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह भविष्य की बात है। लेकिन यह भावना आपके अवचेतन मन को एक संदेश भेजती है कि आप अपने लक्ष्य को ‘वर्तमान में प्राप्त करना संभव नहीं मानते हैं।

इसलिए अपने लक्ष्य को भविष्य में पाने की कल्पना के बजायए अपने लक्ष्य को वर्तमान काल में लिखें और ऐसे कहें, जैसे आप जो अच्छा चाहते हैंए वह पहले ही हो चुका है। जैसे. मैं अब बहुत खुश और धन्य हूंए इस वाक्य को कागज के एक छोटे टुकड़े में लिखें और इसे लेमिनेट कर दें। यह आपका लक्ष्य कार्ड होगा, जिसे आप अपनी जेब या पर्स में अपने साथ रख सकते हैं।

अपने अवचेतन मन को आप जो चाहते हैंए उस पर केंद्रित रखने के लिए अपना लक्ष्य कार्ड हरसमय अपने साथ रखें और इसे हर दिन कई बार पढ़ें।

निरंतर इन अभ्यासों को दोहराएं

                                                                                                                                            

हर रात सोने जाने से पहले अगले दिन के लिए ऐसे तीन काम जरूर लिखें, जो आपको अपने लक्ष्यों के करीब जाने में मदद करें। ऐसा करके आप अपने उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में निरंतर प्रगति करते रहेंगे। इसके बाद हर दिन का अंत उन चीजों के लिए आभार व्यक्त करते हुए करेंए जो अच्छी रहीं। खुद को उन कार्यों के लिए प्रोत्साहित करते रहें, जिन्हें आप बेहतर कर सकते हैं। यह आपके अवचेतन मन को बेहतर परिणामों के लिए प्रोग्राम करने में मदद करेगा।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।