छात्राओं के लिए 25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप

                  छात्राओं के लिए 25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप

                                                                                                                                                                                 प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

बिरलासॉफ्ट की ओर से प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ने वाली स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातक डिग्री धारक छात्राओं के लिए दिशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। यह स्कॉलरशिप केवल ’छात्राओं के लिए आरंभ की गई है। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत आवेदन करने के लिए छात्राओं ने कक्षा 12वीं में न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत केवल दिल्ली एनसीआर एवं पुणे में रहने वाली छात्राओं के लिए ही आरंभ की गई है।

                                                                                 

इसके अतिरिक्त आवेदकों की पारिवारिक वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 5,00,000 रुपये से कम होनी चाहिए। दिशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए छात्राओं की आयु 17 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। स्कॉलरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित छात्राओं को 25,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। आवेदकों के पास आय प्रमाण-पत्र, फीस रसीद, पिछली कक्षा के प्रमाण-पत्र व अन्य निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

दिशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत मिलने वाली इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

अंतिम तिथि : 15 मार्च, 2024

आवेदन लिंक : http://tinyurl-com/z6ts3nv5

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।