यदि आप डेस्क वर्क करते हैं तो दे ध्यान

                      यदि आप डेस्क वर्क करते हैं तो दे ध्यान

                                                                                                                                                                               डॉ0 आर. एस. सेंगर

दिनभर ऑफिस में काम करना शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है, ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान कैसे रखें इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप डेस्क वर्क करते हैं, तो ऐसे में अपने मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखें। जैसे घंटों सीट पर बैठने से बचे और समय-समय पर ब्रेक लेते रहने से आप स्वयं को रिलैक्स फील कर सकते हैं।

                                                            

ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनाएं रखें और उनसे जुडने की कोशिश करें। एक दिन का लक्ष्य चुने और उसे पूरा करने पर ध्यान दें। अस्वस्थ कर कार्यशैली और जीवन में असंतुलन के कारण थकावट आने के साथ ही आपकी उत्पादकता में गिरावट भी आ सकती है। लंच ब्रेक को एक एक्टिविटी की तरह ही प्लान कर सकते है, जैसे कि लंच के बाद 10 मिनट टहलना आदि। इससे आपको मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने में मदद मिलेगी।

काम के दौरान बीच-बीच में तरल पदार्थ लेना बेहद जरूरी होता है, जिससे आपकी बॉडी दिनभर हाइड्रेट रह सके। पूरे दिन के भोजन का प्लान करके ऑफिस लेकर जाएं। इसके लिए आप हल्के-फुल्के स्नेक्स और फल आदि को लेकर जा सकते हैं। व्यायाम को नियमित रूप से अपनाना या फिर उसकी आदत, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आप सुबह उठकर स्ट्रेचिंग, एक्सरसाइज व योग आदि कर सकते हैं।

                                                                      

दिन और रात में कुछ देर तक आप वॉक भी कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या में सेहत से जुड़े कुछ सूक्ष्म व्यायाम करें अपने मन को शांत रखें और प्राणायाम की आदत डालें। काम के बीच थोड़ी-थोड़ी देर का ब्रेक लेते रहें। यदि काम में आपका मन नहीं लग रहा है तो अच्छी घटनाओं के बारे में सोचें और सकारात्मक बने रहे। इससे आपकी बॉडी में जो तनाव आने का खतरा रहता है, उससे आप बचे रहेंगे और अपने समस्त काम और वर्क को अच्छी तरह से कर सकेंगे।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।