जोड़ों के दर्द में खाएं अखरोट

                              जोड़ों के दर्द में खाएं अखरोट

अखरोट में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। अखरोट में मौजूद विटामिन ई, विटामिन सी और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स जोड़ों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है और दिल की सेहत भी बेहतर हो सकती है।

                                                                           

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम सबसे जरूरी होता है। ऐसे में अखरोट में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हडिडयों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है, जिससे जोड़ों का दर्द कम हो सकता है। अखरोट में विटामिन बी6, मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक पाए जाते हैं।