पोस्ट- डॉक्टरेट धारकों के लिए 80 हजार रुपये की फेलोशिप

         पोस्ट- डॉक्टरेट धारकों के लिए 80 हजार रुपये की फेलोशिप

                                                                                                                                                                              प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स की ओर से चंद्रशेखर पोस्ट-डॉक्टरेट फेलोशिप 2024 के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। फेलोशिप प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त छात्रों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट-डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की हो।

फेलोशिप प्रोग्राम के अंतर्गत पोस्ट-डॉक्टरेट के क्षेत्र में दो साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को 75,000 रुपये की फेलोशिप और पोस्ट-डॉक्टरेट में दो साल से अधिक का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को 80,000 रुपये की फेलोशिप प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को 2,00,000 रुपये का वार्षिक कॉन्टिजेंसी ग्रांट भी प्रदान किया जाएगा।

चंद्रशेखर पोस्ट- डॉक्टरेट फेलोशिप 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार में प्रदर्शन एवं पात्रता मानदंड के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य आवेदक इसके आधिकारिक लिंकपर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक लिंक- http://tinyurl.com/4v6mftrk

आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2024 निर्धारित की गई है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।