नींद से जागते ही फोन उठाते हैं 84 प्रतिशत भारतीय यूथ

नींद से जागते ही फोन उठाते हैं 84 प्रतिशत भारतीय यूथ

डॉ0 आर. एस. सेंगर एवं मुकेश शर्मा

भारत के 84 प्रतिशत स्मार्टफोन उपभोक्ता नींद से जगने के बाद सबसे पहले अपना फोन ही चेक करते हैं। एक अमेरिकी फर्म बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार यह तथ्य सामने आए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, लोग दिन में औसतन 80 बार अपना फोन चेक करते हैं। बीसीजी ने रीइमेजिनिंग स्मार्टफोन एक्सपीरियंस के नाम से अपनी यह रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि लोग अपना 50 फीसदी समय मोबाइल फोन पर म्यूजिक, वीडियो, ओटीटी आदि को देखने में व्यतीत करते हैं यानी कहने का अर्थ यह है कि लोग दिन के 12 घंटे मोबाइल को देखने में ही व्यय करते हैं।

बीसीजी ने अपने इस अध्ययन के लिए 2010 से 2023 के बीच में इस समय का सर्वे किया था। लोगों के जीवन में स्मार्टफोन के महत्व में वृद्धि पर प्रकाश डालते हुए रिपोर्ट में कहा गया कि फोन वर्तमान में चाबी या पर्स से अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं।

गत 13 वर्षों में स्माटफोन का दायरा बढ़ा-

                                                           

मोबाईल फोन पर समय बिताने के आंकड़ें

मोबाईल फोन का उपयोग

प्रतिशत

ओटीटी, रिल्स एवं विडियोज

50-55

फोन, मैसेज एवं सोशल मीडिया

20-25

नौकरी और स्थान खोजना

7-9

गेम्स खेलना

6-8

खाना और कैब आदि बुकिंग

5-7

पेमेंट या बैंकिंग

3-4

न्यूज देखना

0.5-01

पढ़ाई

0.2-0.5

हैल्थ ट्रैकिंग

0.1-0.2

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।