अर्थ फोटो प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर

                  अर्थ फोटो प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर

पार्कर हैरिस कंपनी द्वारा आयोजित अर्थ फोटो प्रतियोगिता-2024 के लिए दुनिया भर के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। कला एवं फोटोग्राफी के शौकीन युवा इस प्रतियोगिता में आवेदन के पात्र हैं। फोटोग्राफी के माहिरों के लिए यह एक समर्पित विश्व अग्रणी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है, जोकि दुनिया भर के लोगों को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के बारे में प्रोत्साहित करता है।

                                                                          

इस प्रतियोगिता में सभी उम्र के कलाकारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। अर्थ फोटो प्रतियोगिता के अंतर्गत विजेता उम्मीदवार को पुरस्कार के तौर पर 1000 पाउंड प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की फोटो अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित की जाएगी।

इच्छुक आवेदक आधिकारिक लिंक http://tinyurl.com/h2ufm पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अर्थ फोटो प्रतियोगिता - 2024 में आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी, 2024 निर्धारित की गई है।