“राष्ट्रीय आलू दिवस-2024” का आयोजन

                     “राष्ट्रीय आलू दिवस-2024” का आयोजन

                                                                                                                                                                       प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

भाकृअनुप-केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान-क्षेत्रीय केंद्र, मोदीपुरम पर दिनांक 15 फरवरी, 2024 को एक दिवसीय “राष्ट्रीय आलू दिवस-2024” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आलू उत्पादक किसानों के ज्ञानवर्द्धन के लिए “आलू उत्पादन की उन्नत तकनीक” विषय पर किसान गोष्ठी एवं आलू फसल में एग्री-ड्रोन तकनीकी के उपयोग पर जागरूकता हेतु सजीव प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

                                                                            

इस आयोजन के मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अध्यक्षता डॉ आर. के. सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ बीएस तोमर, संभागाध्यक्ष, शाकीय विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली एवं डॉ आलोक कुमार, संभागाध्यक्ष, सामाजिक विज्ञान, भाकृअनुप-केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला रहे।

डॉ आर. के. सिंह ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में राष्ट्रीय आलू दिवस के उद्देश्य, संस्थान की शोध दिशा में किये गये प्रयास के साथ-साथ भविष्य की रणनीति पर भी प्रकाश डाला। अध्यक्ष महोदय ने अपने स्वागत सम्बोधन में इस कार्यक्रम में केंद्र पर संचालित अनुसंधान संबन्धित गतिविधियों एवं आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय आलू दिवस के विषय में जानकारी दी।

मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में केंद्र पर संचालित अनुसंधान परियोजनाओं में अपनी रुचि प्रकट की एवं आलू फसल के विषय में अपनी खेती-किसानी को लेकर अपने निजी अनुभव साझा किए, साथ किसानों की शीतगृह संबंधी समस्याओं का उच्चस्तरीय अधिकारियों से विचार विमर्श करके समाधान करवाने का विश्वास दिलाया।

                                                                     

इस आयोजन में किसानों को आलू उत्पादन की उन्नत तकनीकों के विषय में जानकारी देने के लिए एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया। किसान गोष्ठी में किसानों आलू की उन्नत प्रजातियाँ, सस्य क्रियाओं, पादप संरक्षण, बीज उत्पादन तकनीक एवं भंडारण तकनीकों,        प्राकृतिक खेती के विषय में विस्तार से बताया एवं किसानों की समस्याओं का समाधान किया।

संस्थान द्वारा विकसित आलू की तकनीकों के सजीव प्रदर्शन के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कृषि विशेषकर आलू के खेती में ड्रोन के उपयोग की जानकारी से जागरूकता के लिए ड्रोन का सजीव प्रदर्शन का आयोजन किया, जिसमें किसानों ने अपनी रुचि दिखाई। इस अवसर पर आकाशवाणी केंद्र नई दिल्ली द्वारा कृषि संबंधी संचालित कार्यक्रमों की जानकारी किसानों को दी और किसानों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए लोकसंगीत कलाकारों द्वारा लोकसंगीत कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस आयोजन में राज्यों - उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब एवं राजस्थान के 400 से अधिक आलू उत्पादक, उद्यमी एवं बीज और प्रसंस्करण उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया किया।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।