सुबह उठकर खाली पेट क्या खाएं और क्या नही खाएं

              सुबह उठकर खाली पेट क्या खाएं और क्या नही खाएं

                                                                                                                                                           डॉ0 आर. एस. सेंगर

प्रातः काल उठने पर हमें अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और विशाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के लिए आखिर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए? इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।

                                                                

तरबूजः सुबह खाली पेट खाने के लिए एक बढ़िया विकल्प है क्योंकि यह इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बढ़ावा देता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है। यह विटामिन सी और बी6 के साथ ही अन्य पोषण तत्वों से भरपूर भी होता है जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली और मूड को बढ़ावा देने में मदद करता है। गर्म पानी, नारियल पानी, जीरा पानी और अन्य पाचक तरल का पीना मल त्याग करने के लिए अच्छा है और आपके दिन की ऊर्जायुक्त शुरुआत करने का एक आदर्श तरीका हो सकता है।

                                                                       

अपने दिन की शुरुआत पपीते से करना डिटॉक्स करने और मल त्याग को नियंत्रित करने का एक शानदार तरीका है जो लोग जिम जाने या फिर किसी भी प्रकार का व्यायाम करना पसंद करते हैं उन्हें व्यायाम से पहले सुखे मेवे जैसे की भीगे और छिलके उतरे हुए बादाम तथा अखरोट का सेवन करना चाहिए। दिन की शुरुआत के लिए हरी सब्जी या गाजर चुकंदर का जूस एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह विटामिन एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। सुबह पानी के साथ दो खजूर खा सकते हैं।

विटामिन और फाइबर के लिए केला, सेब और पपीते जैसे फलों का सेवन सुबह खाली पेट करना बहुत उत्तम रहता है। सुबह पेट खाली रहता है, इसलिए ऋतु और अपनी प्रकृति के अनुसार साफ पानी को पीना चाहिए। शरद ऋतु के कुछ गर्म जल और ग्रीष्म एवं वर्षा ऋतु में शीतल जल पीना चाहिए। सुराही का जल स्वास्थ्यवर्धक होता है।

प्रातः उठने के बाद कोशिश करनी चाहिए कि वह थोड़ा सा गुनगुना पानी पिए और उसमें यदि नींबू डालकर पीते हैं तो शरीर के लिए और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। नींबू पानी शरीर के कई रोगों को कंट्रोल करने में सहायक साबित होता है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।