एल और टी कंपनी द्वारा आयोजित सुरक्षा माह का संपन्न हुआ समापन समारोह

एल और टी कंपनी द्वारा आयोजित सुरक्षा माह का संपन्न हुआ समापन समारोह

                                                                                      

कृषि विश्वविद्यालय के सामने स्थित एल और टी कंपनी के द्वारा आरटीएस पैकेज 7 के कास्टिंग यार्ड में सुरक्षा माह 2024 का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रवीण कामराज ने संबोधित करते हुए कहा की हमें अपने जीवन में सुरक्षा का बहुत अधिक ध्यान देना है, क्योंकि जब तक आप सुरक्षित नहीं होंगे तब तक कार्य करने में बाधाएं भी आएंगी।

                                                  

इसलिए किसी भी विकास के कार्य को अंजाम देने के लिए सुरक्षित रहने के जो भी पैरामीटर हैं उनको अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कंपनी के सभी कर्मचारी सुरक्षा के जो भी उपाय हैं उनको अपना कर ही कार्य करें।

                                                                     

इस अवसर पर अशोक यादव मुख्य सुरक्षा एक्सपर्ट डीके सिंह और राधाकांत शर्मा के द्वारा सुरक्षा विषय पर अपना विचारों को रखा गया। उपस्थित लोगों ने एल-टी कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया। इस समारोह को सफल बनाने में ज्योति सुरभी, सहदेव सत्संग और रितिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

                                                                   

इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दिव्यांशु सेंगर के अलावा कई अतिथि मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव मुख्य सुरक्षा अधिकारी राधा कांत शर्मा ने दिया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।