इंटरनेशनल मैनेजमेंट फेलोशिप प्रोग्राम

                        इंटरनेशनल मैनेजमेंट फेलोशिप प्रोग्राम

                                                                

इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीटयूट, नई दिल्ली के द्वारा इंटरनेशनल मैनेजमेंट फैलोशिप प्रोग्राम आरम्भ किया गया है। इस फेलोशिप प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए आवेदक को स्नातक, स्नाकोत्तर एवं इंजीनियरिंग प्राठ्यक्रम में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए। इस फेलोशिप प्रोग्राम में स्नाकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन करने के पात्र होंगे। मैनेजमेंट फैलोशिप प्रोग्राम के अन्तर्गत चयनित उम्मीदवारों को हॉस्टल फीस, ट्यूसन फीस और शिक्षण संस्थान आदि पूरी तरह से निःशुल्क होगा। इसके साथ ही मैनेजमेंट फैलोशिप प्रोग्राम के तहत चयनित उम्मीद्वरों को रू0 8,000/- प्रतिमाह का स्टाईपेंड भी प्रदान किया जाएगा। मैनेजमेंट फैलोशिप प्रोग्राम में आवेदन करने के इच्छुक उम्म्द्वार अपनी अर्हता की जांच कर इसके अधिकारिक लिंक intinstitution.imi.edu पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इस लिंक पर आवेदन करने की अन्तिम तिथि 09 मार्च, 2024 है।