लाल मिर्च सेहत के लिए कितनी जरूरी

                            लाल मिर्च सेहत के लिए कितनी जरूरी

                                                                         

लाल मिर्च पाउडर न केवल पकवान में तीखा स्वाद और रंग छोड़ता है बल्कि इससे स्वास्थ्य लाभ भी बेजोड़ होता है। लाल मिर्च में पाचन प्रक्रिया को तेज करने की क्षमता होती है। यह पर्याप्त मात्रा गैस्ट्रिक जूस के स्राव की प्रक्रिया को पूरा कर कब्ज में राहत दिलाता है। यह हानिकारक हैल्थ बैक्टीरिया को कम करके हैल्थ को बनाए रखती है। लाल मिर्च में पोटेशियम की उच्च मात्रा विद्यमान होती है जो रक्त वाहिकाओं को आराम देने में मदद करती है।

लाल मिर्च का सक्रिय घटक केएफसी नीम एन होता है, जिसमें सूजा रोधी गुण होते हैं। अगर आपकी मांसपेशियां या जोड़ों में दर्द है तो लाल मिर्च का सेवन करें। यह दर्द के साथ-साथ सूजन को भी कम कर सकती है। लाल मिर्च शरीर की मेटाबॉलिज्म दर को बदलकर भूख को कम करने और शरीर की अतिरिक्त चर्बी को बर्न करने का काम भी करती है। यह अचानक लगने वाली भूख को भी कम करती है, इसलिए यदि वजन कम करना चाहते हैं तो अपने दैनिक भोजन में लाल मिर्च का पाउडर को अवश्य ही शामिल करें। लेकिन यह ध्यान रखें कि यह सीमित मात्रा में ही हो। लाल मिर्च आयरन का भंडार है, जो हीमोग्लोबिन बनाने का काम करता है। यदि सर्दी लग जाए तब नाक का मार्ग बलगम से बंद हो जाए तो डॉक्टर मसालेदार खाने की सलाह देते हैं।

                                                                         

इसलिए लाल मिर्च का अत्यधिक सेवन भी नहीं करना चाहिए, लाल मिर्च का सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। लाल मिर्च में मिलने वाला कैप साइन इन नामक पदार्थ शरीर में मेटाबॉलिज्म को तेज कर कैलोरी कम करने में मदद करता है। लाल मिर्च, विटामिन सी का भी बहुत अच्छा स्रोत है जो हमारी प्रतिरक्षक प्रणाली का समर्थन कर, धमनियों और रक्त वाहिकाओं को अवरोधमुक्त करने में भी सहायता करती है।