कंपनी को कैसे विश्वास दिलाए कि आप ही सबसे बेहतर कैंडिडेट हैं

          कंपनी को कैसे विश्वास दिलाए कि आप ही सबसे बेहतर कैंडिडेट हैं

                                                                                                                                                                                  डॉ0 आर. एस. सेंगर

वर्तमान में कारपोरेट जगत में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ इंटरव्यू का ट्रेंड भी बदल रहा है, यानी अब प्रबंधन कंपनी के लिए ऐसे उम्मीदवारों का चयन करना चाहते हैं जो कंपनी की नीतियों पर पूरी तरह फिट बैठते हो। इंटरव्यू के दौरान कोई कंपनी आपके कुशल व अनुभव से इस बात की जांच अवश्य करना चाहेगी कि आप उनकी टीम के लिए किस प्रकार एक महत्वपूर्ण कैंडिडेट है। इसलिए किसी भी कंपनी में इंटरव्यू का हिस्सा बनने से पहले इंटरनेट पर कंपनी कार्यालय की संस्कृति और उसके प्रबंधन के बारे में जानकारी जरुर हासिल करें और इंटरव्यू के दौरान उन्हें बताएं कि आप उनके लक्ष्य जानते हैं और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप उनके साथ काम करना चाहेंगे।

                                                            

कंपनी की वेबसाइट को देख कंपनी के मूल्यों की पहचान करें

इंटरव्यू में जाने से पहले आपको कंपनी के मूल्यों के बारे में आवश्यक रूप से पता होना चाहिए। किसी भी कंपनी के बारे में जानने का एक शानदार तरीका लिंकडइन और कंपनी की वेबसाइट है। लिंकडइन पर आप यह देख सकते हैं कि कंपनी नियमित रूप से किन मुद्दों पर अपने विचार साझा करना पसंद करती है। इसके अलावा आप कंपनी की वेबसाइट पर अकाउंट एस या न्यूज़ सिलेक्शन पर जाकर उसके बारे में काफी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको कंपनी द्वारा शुरू की गई किसी भी नई नीति के बारे में जानकारी मिल सकती है। जिसकी मदद से आप उन्हें बता सकते हैं कि आपका मूल्य उनके मूल्यों के साथ मेल खाते हैं इसलिए आप उनके लिए एक बेहतर कैंडिडेट साबित हो सकते हैं।

कैसे आप बेहतर योगदान देंगें, इंटरव्यू के दौरान यह भी स्पष्ट बताएं

                                                                                       

नियुक्ति के समय कंपनी का प्रबंधन स्वाभाविक रूप से उन उम्मीदवारों से अधिक प्रभावित होते हैं, जो कंपनी के लक्ष्य एवं दृष्टिकोण को भली भांति समझते हैं। अतः आप इंटरव्यू के दौरान अपने उन कौशल और अनुभवों के बारे में बताएं जिनकी मदद से आप कंपनी के लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान दे सकते हैं। इंटरव्यू में जाने से पहले अपने वर्क कल्चर के बारे में अच्छे से जान ले और अगर आपके पास किसी विशेष लक्ष्य के बारे में सीमित जानकारी है तो तर्क पूर्वक प्रश्न पूछ कर अपनी रुचि को प्रबंधक के सामने प्रस्तुत करने की कोशिश करें। इससे कंपनी के प्रबंधक पर अच्छा इंप्रेशन पड़ेगा और आपकी नियुक्त की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी।

कंपनी की भाषा को समझे

                                                                          

लगभग प्रत्येक कंपनी अपनी विशेष भाषा का इस्तेमाल करती है, यदि आप किसी इंटरव्यू का हिस्सा बनने जा रहें है तो सबसे पहले आपका यह दायित्व बनता है कि आप उनकी भाषा को ध्यान में सुने और अपने इंटरव्यू के दौरान उसी भाषा विशेष का उपयोग करें। ध्यान रहे कि आप स्वयं अपने आपको केवल भाषा तक ही सीमित न रखें, बल्कि उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न संचार कौशल माध्यमों पर भी ध्यान दें। जैसे इंटरव्यू के दौरान यदि प्रबंधक द्वारा पॉइंट बोर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है तो आप भी उन तकनीकों को अपनाते हुए प्वाइंट बोर्ड या नोटपैड पर स्केच बनाकर प्रक्रिया के रूप में अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं।

आपको यह भी ध्यान रखना है कि यदि कंपनी के प्रबंधक लोग हिंदी में आपसे बात कर रहे हैं तो आप भी हिंदी में बोलने की कोशिश करें और यदि वह इंग्लिश में आपसे कम्युनिकेट कर रहे हैं तो आप भी इंग्लिश में ही बात करेंगे, तो इससे प्रबंधक या जो इंटरव्यू ले रहे हैं वह अधिक प्रभावित होंगे और इससे आपके सिलेक्शन की संभावनाएं बढ़ जाएगी।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।