स्वास्थ्य के लिए सूरजमुखी का तेल है उपयोगी

                  स्वास्थ्य के लिए सूरजमुखी का तेल है उपयोगी

                                                                                          

सूरजमुखी तेल में विटामिन ए, डी एवं आई के साथ लिनॉलिथ और ओलिक जैसे जरूरी फैटी एसिड्स भी उपलब्ध होते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी की सूरजमुखी का तेल केवल खाने के काम ही नहीं आता है बल्कि यह एक पोषण युक्त तेल भी है। इसके खास घटक इसे सर्दियों में होने वाले त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने वाला तेल भी बनाते हैं।

यह तेल त्वचा को संपूर्ण पोषण देता है और कई तरह के त्वचा रोगों से बचाव करता है। यह बच्चों की संवेदनशील त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचता है, इसमें 100 प्रतिशत तक वसा होती है और विटामिन ए भी पाया जाता है। वसा में घुलनशील पोषक तत्व कोशिकाओं को उम्र से संबंधित क्षति से बचते हैं तो वहीं अधिक फोलिक एसिड वाले सूर्यमुखी तेल में मोनो-अनसैचुरेटेड वसा अधिक और पाली-अनसैचुरेटेड वसा कम होती हैं।

इसमें विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन के के साथ-साथ लाईनोलिक एसिड और फोलिक एसिड जैसे एसेंशियल फैटी एसिड से भी होते हैं। सूरजमुखी का तेल त्वचा को हाइड्रेट रखता है, यह तेल त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में भी मदद करता है। सूरजमुखी के तेल में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में विद्यमान होते हैं, जो झुरियों और महीन रेखाओं को कम करते हैं। शरीर पर सुरजमुखी का तेल लगाने का अच्छा तरीका यह है कि जब आप नहा कर निकलते हैं तो नमीयुक्त त्वचा पर सूरजमुखी का तेल लगाए।

ड्राई स्किन पर तेल ना लगायें क्योंकि ऐसा करने से इसका पूरा फायदा त्वचा को नहीं मिल पाता है। अतः इसलिए कोशिश करें कि सूरजमुखी के तेल का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को स्वस्थ्य रखें। यह आपको एक सुरक्षा कवच प्रदान करेगा और आपका जीवन भी स्वस्थ बना रहेगा।