क्यों है जरूरी बैकवर्ड वॉकिंग करना

                                     स्वास्थ्य सुझाव

                          क्यों है जरूरी बैकवर्ड वॉकिंग करना

                                                                              

बैकवर्ड वॉकिंग किसी भी वयस्क या छोटी उम्र वाले व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो सकती है, क्योंकि यह गिरने को जोखिम को काम करती है। बैकवर्ड वॉकिंग का अर्थ पीछे की ओर चलने से है और इसके कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इससे हमारे शरीर की विभिन्न मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं और शारीरिक के साथ ही साथ मानसिक लाभ भी मिलते है। इससे शरीर का संतुलन बनाने और सामान्य स्वास्थ्य में सुधार होते हैं।

बैकवर्ड वॉकिंग में वृद्धि करने से वयस्कों या छोटे आयु वाले व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकती हैं। क्योंकि यह गिरने की जोखिम को कम करने में मदद करती है पीछे की ओर चलने से घुटनों और पीठ के पिछले हिस्से पर तनाव कम हो सकता है। क्योंकि उल्टा चलने के लिए छोटे कदमों की आवश्यकता होती है। इसलिए आगे चलने या दौड़ने की तुलना में इससे जोड़ों पर कम प्रभाव पड़ता है।

                                                                  

बैकवर्ड वॉकिंग मानसिक स्वास्थ्य जैसे दिमाग का तेज होना, एकाग्रता और यहां तक की मूड सुधार में भी योगदान कर सकता हैं। पीछे की ओर चलने के अभ्यास को फिटनेस के रूप में अपनी दिनचर्या में शामिल करना सरल है और इसे घर के अंदर या बाहर भी किया जा सकता है। यह गति में बदलाव और वर्कआउट में विविधता लाती है जिससे रोजाना व्यायाम करना दिलचस्प और प्रेरक बना रहता है। इस संबंध में फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं कि यह आपके लिए कितना फायदेमंद होगा।

इस तरह से निरंतर बैक वॉकिंग करने से मांसपेशियों की मजबूती से लेकर जोड़ों के तनाव को कम करने तक फायदेमंद साबित होती है क्योंकि पीछे चलने के लिए छोटे कदमों की जरूरत होती है इसलिए जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है और यह लाभकारी होती है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।