सब्जी की खेती छोड़ अब उगा रहे हैं जहरीली धान

                    सब्जी की खेती छोड़ अब उगा रहे हैं जहरीली धान

रूद्रपुरा में सीवर के पानी से की जा रही है धान की खेती

                                                                       

रूद्रपुरा में कार्रवाई के बाद भी किसान अब सब्जी के स्थान पर करने लगे धान की खेती प्रशासन के द्वारा कुछ समय पूर्व जलालपुर के पास रूद्रपुरा में नाले किनारे उगाई जा रही जहरीली सब्जी की खेती पर जेसीबी चलवाई गई थी। जिस स्थान पर यह कार्रवाई की गई थी, उसी स्थान पर अब किसानों के द्वारा धान की खेती की जा रही है। यहाँ खेड़ापति के बारह बीघा में भी प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई की थी, इस जगह अभी भी धड़ल्ले से मोटर लगाकर नाले के पानी से ही जहरीली सब्जियों को उगाया जा रहा है।

तीन खेतों में धान की खेती

                                                                        

रूद्रपुरा में किसान पूरन सिंह के द्वारा नाले के पानी से सब्जियां उगाई जा रही थीं। जब हमने उनसे बात की तो उनका कहना था कि प्रशासन की कार्रवाई के बाद मैंने अपने तीन खेतों (करीब साढ़े चार बीघा) में धान की फसल लगा दी है। सब्जियों से मुझे प्रतिदिन करीब 5 हजार रुपए की आमदनी हो जाया करती थी। पूरन सिंह का कहना है कि इस पानी से धान को कोई नुकसान नहीं होगा।

जमाहर गाँव में भी चेताया प्रशासन ने

जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अमले ने रूद्रपुरा के पास जमाहर गांव में नाले के पानी से खेती करने वाले किसानों को चेताया। यहां नाले के पानी से आलू की खेती की जाती है। प्रशासन ने किसानों को आलू की खेती को स्वच्छ पानी से सिंचाई करने के लिए कहा है।

हानिकारक भारी धातु

नाले के गंदे पानी से सब्जियों को उगाए जाने पर सब्जियों में हानिकारक भारी धातुओं के अंश के साथ ही रोगाणु भी आ जाते हैं। वहीं धान में चावल के ऊपर का छिलका होने के कारण यह सुरक्षित बना रहता है और ऐसे पानी से धान की खेती की जा सकती है।