लार्सन एवं टर्बाे के ऑफिस में रक्तदान शिविर का आयोजन

               लार्सन एवं टर्बाे के ऑफिस में रक्तदान शिविर का आयोजन

                                                                      


कृषि विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में स्थित एनसीआर सिटी पैकेज 7 के मोदीपुरम मेरठ प्रोजेक्ट ऑफिस में एलएनटी के सुरक्षा माह के दौरान रीता नर्सिंग होम के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रोजेक्ट के प्रमुख परियोजना प्रबंधक ओम शंकर विराट, उप प्रमुख अभियंता सुरक्षा प्रवीण कुमार कामराज एवं एलएनटी के मुख्य सुरक्षा प्रबंधन राधाकांत शर्मा के द्वारा रखदाताओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।

                                                                        

इस अवसर पर बोलते हुए परियोजना प्रबंधक उमाशंकर विराट ने कहा रक्तदान को महादान कहा जाता है क्योंकि रक्त लोगों की आवश्यकता होने पर लोगों को जीवन प्रदान करता है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को भाग लेकर रक्तदान करना चाहिए, जिससे कई लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है।

                                                                                

उन्होंने रक्तदान करने के लिए शिविर में आए लोगों को प्रेरित किया और अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में पंकज कुमार, ज्योति, संतन, शहनाज, सुरभि खुराना एवं डॉ0 दिव्यांशु सेंगर का विशेष रूप से योगदान रहा।