इस बार अनाज दलहन और तिलहन का उत्पादन कम हो सकता है

     इस बार अनाज दलहन और तिलहन का उत्पादन कम हो सकता है

                                                                                                                                                                                    डॉ0 आर. एस. सेंगर

                                                                                

कृषि वर्ष 2023-24 में देश में अनाज उत्पादन 3.02 प्रतिशत घटकर 31.86 करोड़ टन रह जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कम पैदावार और अनियमित बारिश के कारण खरीफ और रवि के उत्पादन में एक वर्ष पहले की तुलना में उत्पादन कम होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 5.6 प्रतिशत कम बारिश हुई थी और इसके चलते खरीफ की फसलों की बुवाई का रकबा कम हो गया। अतः खरीफ में भी उत्पादन बाधित हो सकता है, क्योंकि जैसी फसलों की देर से कटाई के कारण बुवाई में भी देरी हुई है। इससे अनाज का उत्पादन तीन प्रतिशत घटकर 29.4 करोड़ टन होने की उम्मीद है। हालांकि, गेहूं का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा अधिक भी हो सकता है।

चावल का उत्पादन 2.02 प्रतिशत घटकर 13.27 करोड़ टन रह सकता है। जबकि मक्का और बाजरा के उत्पादन में गिरावट आने के कारण मोटे अनाज का उत्पादन 12.2 प्रतिशत से कम होकर 4.99 करोड़ टन रहने की आशंका व्यक्त की गई है।

दाल उत्पादन 7.5 प्रतिशत गिरकर 2.41 करोड़ टन रह सकता है, जबकि गेहूं का उत्पादन 1.01 प्रतिशत बढ़कर 11.5 करोड़ टन रहने की आशा है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।

चीनी का उत्पादन भी चार प्रतिशत कम रहने का अनुमान

                                                                      

देश में चीनी का उत्पादन 2023 और 24 सीजन अर्थात अक्टूबर और सितंबर में करीब चार प्रतिशत गिरकर 3.16 करोड़ टन रहने का अनुमान लगाया गया है। अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ ने 23 जनवरी 2024 को पहले उत्पादन के अनुमान को जारी करते हुए कहा कि 3.16 करोड़ टन के अनुमानित चीनी उत्पादन और 57 लाख टन के शुरुआती भंडार के साथ चीनी की उपलब्धता 3.73 करोड़ टन होने की संभावना है।

यह अनुमानित घरेलू खपत 2.9 करोड़ टन से अधिक है। वर्ष 2023-24 सीजन में यूपी में चीनी उत्पादन 1.5 करोड़ टन से अधिक होने का अनुमान है। जबकि महाराष्ट्र में 96 लाख टन और कर्नाटक में 47 लाख टन उत्पादन होने का का अनुमान लगाया गया है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।