जलवायु परिवर्तन से घटेगी लोगों की आयु

                   जलवायु परिवर्तन से घटेगी लोगों की आयु

                                                  


जलवायु परिवर्तन के वर्तमान दौर के चलते मानव जीवन की औसत आयु 6 महीने तक कम होने के आसार है। विकासशील देशों में पुरुष और महिलाएं दोनों ही इससे एक समान रूप से प्रभावित हो रहे हैं। क्लाइमेट जनरल में प्रकाशित एक अध्ययन में यह तथ्य सामने आए हैं, वर्ष 1940 से 2020 तक 191 देश के तापमान वर्षा और मानव जीवन प्रत्याशा डाटा का मूल्यांकन करने के बाद यह निष्कर्ष सामने आए हैं। शोधकर्ताओं ने यह पहला समग्र जलवायु परिवर्तन सूचकांक तैयार किया है। यह जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को मापता है और इसके नतीजे बताते हैं कि यदि पृथ्वी के औसत तापमान में एक डिग्री वृद्धि होती है तो मानव जीवन प्रत्याशा में लगभग एक सप्ताह से 6 महीने तक की कमी हो सकती है।

                                             
स्वास्थ्य चिंताएं बढ़ेगी


जलवायु परिवर्तन के चलते तापमान और वर्षा के पैटर्न में व्यापक बदलाव हुआ है, इससे बाढ़, गर्मी और अन्य प्राकृतिक आपदाएं भी बढ़ी हैं। यह सांस और मानसिक बीमारियों में बढ़ोतरी के लिए भी जिम्मेदार है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके चलते दुनिया भर में स्वास्थ्य के प्रति चिंताएं बढ़ती जा रही हैं और इसका जीवन की प्रत्याशा पर असर पडना तय है।