महिला सुंदरकांड ग्रुप ने निकाली शोभायात्रा

              महिला सुंदरकांड ग्रुप ने निकाली शोभायात्रा

अक्षरधाम कॉलोनी में महिला सुंदरकांड गुरुद्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में कॉलोनी में एक भव्य श्रीराम यात्रा को निकाला गया। इस कार्यक्रम में राम, सीता और लक्ष्मण को रथ पर बैठाकर पुरी कॉलोनी में घुमाया गया। इसके साथ ही जय श्री राम के नारे लगाए गए जिससे कालौनी का पूरा परिसर ही राममय नजर आया।

                                                                                 

इस शोभा यात्रा में अनामिका भल्ला, बबीता चौधरी, ममता चौधरी, अंजना गौतम, मीनाक्षी चौहान, सरिता सेंगर, श्वेता बंसल, सविता गुप्ता, भावना त्यागी, पुष्पा ज्योति, कांति पांडे, पूनम, आराधना चौधरी, कमलेश, आशा, नीलम गुप्ता, ललिता, ज्योति, पिंकी, सुषमा चौहान, प्रियंका सिंह, रेनू उपाध्याय, पूनम शर्मा, सारिका चौहान, साक्षी और अंजली चौधरी आदि सैकड़ो की संख्या में नारी शक्ति मौजूद रही। इस दौरान इन सभी ने नारे लगाए राम आएंगे, तो एक बार फिर से मेरठ के भाग खुल जाएंगे।