मलेरिया के गंभीर खतरों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं आंत में मौजूद बैक्टीरिया

                                              मलेरिया

                         मलेरिया के गंभीर खतरों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं आंत में मौजूद बैक्टीरिया

                                                                                         

शोधकर्ताओं ने आंत में मौजूद बैक्टीरिया और गंभीर मलेरिया के संबंधों को उजागर किया है। अध्ययन में बैक्टीरिया की ऐसे प्रजातियों की पहचान की गई है, यदि यह बैक्टीरिया आंतों में मौजूद हों, तो मलेरिया गंभीर हो सकता है। यह शोध जर्नल नेचर कम्युनिकेशन में प्रकाशित किया गया है।

अमेरिका के इंडियाना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि बैक्टोराइड प्रजातियां आंतों में मौजूद माइक्रोबायोटा के साथ मिलकर ऐसे हालात पैदा करते हैं, जो मलेरिया को गंभीर बनाते हैं। चूहों पर किए गए इस शोध के साथ गंभीर मलेरिया से पीड़ित बच्चों की आंतों में मौजूद बैक्टीरिया में यही सह-सहबंध पाया गया।

यह जानकारी आने वाले समय में मलेरिया के गंभीर मामलों में आंतों में मौजूद बैक्टोराइड प्रजाति को निशाना बना उसके उपचार में, सहायक हो सकता है।