शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य में और अधिक डिवोशन की आवश्यकता : प्रोफेसर पंजाब सिंह

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज रानी लक्ष्मीबाई कृषि विश्वविद्यालय झांसी के चांसलर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर जनरल तथा बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के एक्स वाइस चांसलर प्रोफेसर पंजाब सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षण की नई तकनीकों का प्रयोग कर और अधिक डिवोशन के साथ शिक्षकों को कार्य करना होगा यदि विश्वविद्यालयों शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ती है तो निश्चित रूप से विश्वविद्यालय की भी गरिमा बढ़ती है उन्होंने कहा विश्वविद्यालय की पहचान विश्वविद्यालय की इमारतों से नहीं होती किसी अच्छी विश्वविद्यालय के लिए वहां का शिक्षण शोध और प्रसार का कार्य अच्छा होना चाहिए तभी विश्वविद्यालय की पहचान बनती है!

डॉक्टर पंजाब सिंह ने कहा विश्वव्यापी स्तर पर जारी वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी विकास का प्रभाव प्राया जीवन से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र में देखा जा सकता है कृषि क्षेत्र भी इस प्रगति से अछूता नहीं है उन्होंने कहा की हाल ही के समय में कृषि से संबंधित उभरती नई तकनीकों का इस क्रम में खासतौर से उल्लेख किया जा सकता है कि यह नई तकनीक यहां कृषि इंजीनियरिंग सूचना प्रौद्योगिकी जैव प्रौद्योगिकी प्रसंस्करण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकी आदि पर आधारित है इनका प्रयोग तमाम विकसित देशों के किसानों द्वारा किया जा रहा है इनकी मदद से कृषि उत्पादन में नियंत्रण बढ़ोतरी के साथ कृषक आमदनी में भी वृद्धि देखने को मिल रही है !

 

डॉक्टर पंजाब सिंह ने कहा कृषि को दूसरी तरह से अब देखने की जरूरत है अब फसल उत्पादन की जितने से जितने लागत को कम किया जा सके उतना ही अच्छा होगा इस पर ध्यान देने की जरूरत है आजकल इको फ्रेंडली न्यूट्रिशन सॉइल पॉल्यूशन तथा पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाने वाले कृषि की आवश्यकता है

 

उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने मृदा जल बायोडायवर्सिटी प्रदूषण आदि की हमारे देश के सामने चुनौती है आज हमें जल संरक्षण तथा मृदा को बचाने के लिए कार्य करना होगा विश्वविद्यालय में अधिक से अधिक प्रोजेक्ट लाने होंगे अच्छे शिक्षण एवं शोध का कार्य करके विश्वविद्यालय में खड़े भानु की सार्थकता साबित करनी होगी आजकल मल्टी इंस्टीट्यूशनल प्रोजेक्टर के साथ साथ मल्टी कंट्री प्रोजेक्टर को लाना होगा तथा शिक्षको को डेडीकेशन के साथ कार्य करना होगा

 

उन्होंने शिक्षकों को सलाह दी कि वह शिक्षण के साथ-साथ अच्छे शोध कार्य करें जिससे विश्वविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो सके !

कुलपति डॉक्टर केके सिंह ने विश्वविद्यालय के बारे में तथा शिक्षण शोध एवं प्रसार के बारे में जानकारी दी कुलपति डॉक्टर केके सिंह ने पिछले कुछ समय में विश्वविद्यालय द्वारा किसान हित में तथा शिक्षण हित में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी !

कुलपति डॉक्टर केके सिंह ने डॉक्टर पंजाब सिंह को कृषि महाविद्यालय जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी महाविद्यालय विश्वविद्यालय पुस्तकालय जब नियंत्रण प्रयोगशाला आदि का भ्रमण किया और वहां पर चल रहे शोध कार्यों को देखा तथा उनकी सराहना की !

कुलपति कॉन्फ्रेंस हॉल में कुलसचिव डॉ बीआर सिंह डॉ अनिल सिरोही डॉक्टर रामजी सिंह डॉ आर एस सेगर डॉ रविंद्र कुमार डॉ विजेंद्र सिंह डॉक्टर पुष्पेंद्र ढाका डॉक्टर लोकेश गंगवार डॉक्टर कमल खिलाड़ी डॉक्टर सत्य प्रकाश डॉक्टर पूरन चंद डॉक्टर गजे सिंह डॉक्टर राजीव सिंह आदि लोग मौजूद रहे !

 

डा0 आर. एस. सेंगर