धनिया स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है

                       धनिया स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है

                                                                            

हरा धनिया केवल खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ता, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। हरा धनिया एक फायदेमंद प्राकृतिक हर्ब होने के साथ-साथ स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में भी कारगर है। इसमें भरपूर मात्रा में महत्वपूर्ण एंजाइम पाए जाने के कारण यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर और मजबूत बनाने में मदद करता है।

इसकी पत्तियों में विटामिन ‘डी’ के प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और इसके कारण यह हड्डियों की मजबूती में बेहद लाभदायक सिद्व होता है। यह विटामिन के हृदय रोग से संबंधित समस्याओं को कम करने में भी सहायक होता है और एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी ओबेसिटी गुण होने के कारण हरा धनिया का नियमित सेवन रक्त शर्करा के स्तर और तंत्रिका तंत्र के सुधार में भी सहायक होता है। यह पेशाब यानी यूरिन संबंधी समस्याओं से भी बचाव करता है।

                                                                      

धनिया सिर्फ शारीरिक रोगों से ही नहीं बल्कि विभिन्न मानसिक विकारों से भी बचाव करता है। यह एंजायटी और तनाव जैसी मानसिक समस्याओं से भी हमारा बचाव करता है। हरा धनिया इम्युनिटी तो बढ़ाता ही है परन्तु इसके साथ ही यह कैल्शियम, बीटा कैरोटीन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन का भी एक अच्छा स्रोत है। अतः इसका सेवन करने से अपच एवं पेट की ऐंठन के साथ-साथ भूख न लगने की समस्या को भी काफी हद तक दूर की जा सकती है।

दाल, सब्जी और दैनिक आहार में नियमित रूप से हरा धनिया शामिल करना सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसके साथ ही साथ यदि टमाटर और हरी धनिया की चटनी का सेवन भी किया जाता है, तो भी वह शरीर के लिए काफी लाभकारी साबित होता है, क्योंकि धनिया में कॉरसेटिन नामक फ्लेवरेट पाया जाता है जिसमें एंटी ओबेसिटी गुण होते हैं जो बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में भी उपयोगी साबित होते हैं।