सर्दियों में पपीता का सेवन करना लाभकारी

                                          आयुर्वेदिक सलाह

                          सर्दियों में पपीता का सेवन करना लाभकारी

                                                                      

ठंड के मौसम में पपीता का सेवन करना सेहत के लिए अत्यन्त लाभकारी होता है या नहीं इस बारे में काफी लोग सोचते हैं और वे सर्दी के कारण पपीता नहीं का सेवन करने से बचते हैं। जबकि यदिइ सही मायनों में देखा जाए, तो पपीता सर्दियों में एक ऐसा फल है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक सिद्व होता है। सर्दियों में पपीते का सेवन करने से यह शरीर को काफी लाभ पहुंचता है।

पपीते का सेवन करने से विटामिन सी भरपूर मात्रा में प्राप्त होता है जिससे व्यक्ति का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसीके साथ पपीते में मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम से शरीर को एनर्जी प्राप्त होती है। पपीता खाने से पाचन तंत्र में सुधार होता है और इसमें विटामिन ए एवं विटामिन सी के साथ अन्य एक्सीडेंट्स उपलब्ध होते हैं जो कि त्वचा को स्वस्थ बनाने में सहायता करते हैं। सर्दियों में कोई लोग वजन बढ़ने के चलते परेशान रहते हैं, जबकि ऐसे में पपीते का सेवन करने से वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

                                                                         

पपीते में कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होता है, जिसके कारण भूख कम लगती है और वजन भी नियंत्रण में रहता है। पपीता खाने का सबसे सही और उचित समय सुबह का समय ही माना जाता है। इसके लिए आप नाश्ते में पपीते का सेवन कर सकते हैं और नाश्ते में जब भी आप पपीते का सेवन करें तो ध्यान रखें कि इसके साथ किसी अन्य आहार विशेष रूप से दूध और दही को शामिल न करें। रात के समय पपीते का सेवन बात रोग को बढ़ा सकता है, अतः सबसे अच्छा है कि आप पपीते का सेवन दिन के समय ही करें।

                                                                           

हालांकि यह ध्यान रखें कि इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। कच्चे पपीते की सब्जी, रायता और हलवा आदि बनाकर सेनव करना भी शरीर के लिए लाभकारी रहता है। पका हुआ पपीता लीवर के लिए फायदेमंद होता है और इसके साथ ही यह विभिन्न प्रकार के त्वचा रोगों में हितकारी होता है। पपीते के पत्ते का रस रक्त कणिकाओं को बढ़ाने में सहायक साबित हुआ है। इसलिए सभी को कोशिश करनी चाहिए कि सुबह नाश्ते के समय पपीते का सेवन अवश्य करें। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और आपका शरीर भी एक्टिव बना रहेगा।