‘राष्ट्रीय एग्री-ड्रोन कार्यशाला एवं प्रक्षेत्र दिवस’

                   ‘राष्ट्रीय एग्री-ड्रोन कार्यशाला एवं प्रक्षेत्र दिवस’

                                                                      

भाकृअनुप-केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र, मोदीपुरम, मेरठ पर संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रजेश सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 06 जनवरी, 2024 को ‘राष्ट्रीय एग्री-ड्रोन कार्यशाला एवं प्रक्षेत्र दिवस’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. के के सिंह, कुलपति, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ एवं विशिष्ट अतिथि डॉ पी के सिंह जी, कृषि आयुक्त, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत डॉ आर के सिंह, केन्द्र अध्यक्ष ने किया। गणमान्य अतिथियों द्वारा ‘आलू की फ़सल का एग्री-ड्रोन आधारित प्रबंधन’ नामक प्रसार पत्रक का विमोचन भी किया गया, तथा एग्री-ड्रोन के प्रोत्साहन हेतु विभिन्न विश्वविद्यालाय की छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।

                                                                                    

डॉ. के के सिंह, कुलपति ने सभी को संबोधित करते हुए एग्री- ड्रोन के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग को भविष्य की आवश्यकता बताया। डॉ पी के सिंह, कृषि आयुक्त ने भारत सरकार की एग्री-ड्रोन की योजनाओं विशेषकर ड्रोन सखी के बारे में जानकारी दी और सभी हितधारकों को एग्री-ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने का आह्वान किया। डॉ. ब्रजेश सिंह, निदेशक ने संस्थान आलू के क्षेत्र विशेषकर एग्री-ड्रोन की संस्थान द्वारा विकसित तकनीक के बारे में जानकारी दी। डॉ आर के सिंह, अध्यक्ष ने केन्द्र पर संचालित अनुसंधान की गतिविधियों के बारे में बताया। आयोजन में शामिल इफ़्फ़्को, मारुत ड्रोनट्रेक, बायोटेक, बेयर क्रॉप साइंस, सिंजेंटा और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों ने अपने प्रतिष्ठानों में एग्री-ड्रोन तकनीक के विषय में चल हो रही प्रगति के बारे में बताया। कार्यशाला के साथ-साथ एग्री-ड्रोन के तीन माडल्स का सजीव प्रदर्शन भी किया गया।

                                                                         

इसके साथ ही एग्री-ड्रोन व आलू की नवीन तकनीक की जानकारी के लिए एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस कार्यक्रम में लगभग 250 कृषकों, छात्र- छात्राओं, उर्वरक व कृषि- रसायन बनाए वाले प्रतिष्ठानों तथा उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ सतीश कुमार लूथरा, डॉ. विनय सिंह, डॉ. धुर्व कुमार, डॉ  संजय रावल, डॉ विजय किशोर गुप्ता, डॉ. बबीता चौधरी, डॉ मेही लाल, डॉ बन्दना, डॉ. एस सुभाष, डॉ. अशोक चौहान, डॉ. विनीत शर्मा, श्री दिनेश सिंह एवं श्री मनीष मान आदि उपस्थित रहे।