स्वास्थ्य समाधान

 

                सर्दियों में घंटो ब्लोअर के सामने बैठना भी हानिकारक

                                                                                  

कड़ाके की ठंड से बचने के लिए भी कई लोग ऐसे हैं जो लगातार रूम हीटर के सामने बैठे रहते हैं। अतः ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आपकी यह आदत, आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकती है। कड़ाके की ठंड में गर्माहट पाने के लिए बहुत से लोग ब्लोअर और रूम हीटर का अधिक इस्तेमाल करते हैं। चिकित्सकों के अनुसार यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक भी सिद्व हो सकती है।

रूम हीटर का प्रयोग करने से कमरे का ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है, जो शरीर के अंगों के लिए खतरनाक होता है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक रूम हीटर या ब्लोअर के सामने बैठता है तो इसमें उसकी त्वचा को काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता है। इसके साथ ही चेहरे पर मोटे-मोटे फफोले और पूरे शरीर पर दाने निकलने लगते हैं।

                                                                 

यह एक तरह की हीट एलर्जी है जो आपको काफी ज्यादा नुकसान पहुंचती है और यह आपके स्कैल्प को भी ड्राई कर सकती है। साथ ही बाल झड़ने की समस्या भी शुरू हो सकती है। ब्लोअर और हीटर का ज्यादा इस्तेमाल आपके दिमाग को गंभीर नुकसान पहुंचाता है, साथ ही यह कमरे में कार्बन डाइऑक्साइड के लेवल को बढ़ता है जिसके कारण ब्रेन में खून की कमी होने लगती है।

                                                                               

लंबे समय तक रूम हीटर इस्तेमाल करने से सिर में दर्द की शिकायत भी होने लगती है। ऐसे में सर्दियों में भी रूम हीटर का इस्तेमाल लंबे वक्त तक न करें। बंद कमरे में हीटर का लंबे समय तक उपयोग करना खतरनाक भी हो सकता है, क्योंकि इससे कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्त गैस का खतरा बढ़ जाता है, जिससे सिर दर्द, मतली, चक्कर आना और कमजोरी आदि के लक्षण शामिल होते है।