भाषा और अच्छी लेखन शैली से मिलेगा अच्छा रोजगार

                भाषा और अच्छी लेखन शैली से मिलेगा अच्छा रोजगार

                                                                                                                                                                                        प्रोफेसर आर. एस. सेगर

                                                                                    

आजकल पूरे विश्व में कंटेंट राइटिंग का पेशा तेजी से बढ़ता जा रहा है और वर्तमान समय में एक बेहतर करियर विकल्प रूप में धीरे-धीरे उभर रहा है। क्योंकि आजकल हर कोई इंटरनेट पर कंटेंट ही पढ़ रहा है और इसके साथ ही दिन प्रति दिन अनेक ब्लॉग वेबसाइट, वेब पोर्टल, ई-कॉमर्स साइट्स आदि माध्यम बढ़ते ही चले जा रहे हैं और इसके साथ ही एक अच्छे कंटेंट राइटर की मांग भी लगातार बढ़ रही है।

ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों में एक कंटेंट राइटर के रूप में आप अपना करियर बना सकते हैं। यदि आपकी लेखन शैली अच्छी और भाषा विशेष पर आपकी अच्छी पकड़ है, तो आपके लिए इस क्षेत्र में नौकरी की कमी नहीं है। आपकी जिस किसी भाषा में भी रुचि, ज्ञान और अच्छी पकड़ है, आप उसी भाषा में कंटेंट राइटर के रूप में आप अपना भविष्य संवार सकते हैं। इसमें आपको पैकेज भी अच्छे मिलते हैं, क्योंकि अच्छी भाषा धैर्य के साथ लिखना से एक अच्छा कंटेंट तैयार होता है और इससे आपकी मांग भी बढ़ जाती है।

एक अच्छे कंटेंट राइटर के रूप में उज्जवल भविष्य के लिए कुछ टिप्स-

लेखन शैली को अच्छा बनाने हेतु अधिक पढ़ें

आप कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं और अपना कैरियर इसमें ही बनाना चाहते हैं तो जिस भाषा में आपको लेखन कार्य करना है तो उस भाषा पर अपनी अच्छी पकड़ अवश्य बनाएं और इसके लिए अधिक से अधिक किताबें पढ़ें। आपने बहुत सारे उपन्यास भी पढ़े होंगे, तो जाहिर है कि इन उपन्यास लिखने वालों ने पहले न जाने कितनी ही किताबें पढ़ी होंगी। किताबें पढ़ने में हमें शब्दों और भाषा का अच्छा ज्ञान होता है और साथ ही हमारी लेखन की शैली भी विकसित होती है। इसलिए यदि आप इस क्षेत्र में आने की इच्छा रखते हैं तो आप स्वयं को किताबें पढ़ने की आदत डालें।

वर्तमान में आगे बढ़ती तकनीक से अपने आपको अद्यतन करें

                                                                        

वर्तमान की युवा पीढ़ी, जो अपना अधिकाँश समय मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप और कंप्यूटर पर व्यतीत कर रही है। आप अपनी बात को उन लाखों करोड़ों लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा आसानी से ले सकते हैं। इसके लिए अपनी बातों को बेहतर ढंग से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए आपको टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बनना ही होगा और टेक्नोलॉजी फ्रेंडली होने के साथ ही आपको तकनीकी पर भरोसा रखते हुए और अधिक से अधिक सीखना होगा। जिससे आप कम समय में अपनी बात को लाखों लोगों तक पहुंच सकेगे।

कंटेंट राइटिंग के लिए कौन कौन से कोर्स कर सकते हैं

                                                                    

यदि आप किसी न्यूज़ चैनल, अखबार या किसी मैगजीन में बतौर कंटेंट राइटर के रूप काम करना चाहते हैं तो इसके लिए 12वीं कक्षा करने के बाद पत्रकारिता में स्नातक, परास्नातक अथवा कोई डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कई निजी संस्थान भी अपने स्तर पर कंटेंट राइटिंग से संबंधित सर्टिफिकेट कोर्स ऑफर करते हैं और वे इसका प्रशिक्षण भी देते हैं। कई विश्वविद्यालय ऐसे हैं जो अब कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में स्नातक तथा परास्नातक की डिग्री भी दे रहे हैं और इससे छात्रों का भविष्य भी बन रहा है।

यदि आपके पास कोई ऐसी डिग्री नहीं है, लेकिन आपको भाषा ज्ञान अच्छा है और किसी भी एक भाषा पर आपकी पकड़ अच्छी है और इसके साथ ही आपकी लेखन शैली भी अच्छी है तो आपको कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में आसानी से रोजगार मिल सकता है।

लिखने की प्रैक्टिस करें

                                                                            

एक अच्छा कंटेंट राइटर बनने के लिए आपको सबसे पहले स्वयं लिखने की आदत डालनी होगी। ऐसे में हो सकता है कि आप अपने शुरुआती दौर में उतना प्रभावशाली लेखन न कर सके, जितनी कि आवश्यकता होती है। लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे आप इस कला में गम्भीर प्रयास करेंगे तो आप एक दिन ऐसा होगा जब लेखन कला में महारत हासिल कर लेंगे और इस कला में पारंगत हो जाएंगें।

लगातार लिखने की आदत ही आपकी लेखन शैली को निखारने में काम करती है और यह जब तक आप अपनी आदत में शुमार नहीं करेंगे तब तक इस क्षेत्र में सफलता मिलना थोड़ा मुश्किल होता है। इसमें केवल आपको ध्यान यह रखना है कि अच्छे शब्दों को चुनकर लिखें और उन शब्दों को किस प्रकार से लिखना है उसका अभ्यास निरंतर करते रहें।

कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में रोजगार के हैं अवसर

एक कंटेंट राइटर के रूप में आप आसानी से किसी भी कंपनी, अखबार, न्यूज़ चैनल न्यूज़ पोर्टल अथवा मैगजीन में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप विभिन्न पब्लिकेशन हाउसेज में यदि आप की भाषा शैली अच्छी है, तो भी आप एक एडिटर या सब एडिटर के रूप में आसानी से जॉब पा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ई-कॉमर्स साइट्स में भी कंटेंट राइटर की काफी डिमांड है इस क्षेत्र में फूल आवर्स के तौर पर भी बहुत सारे अवसर मौजूद होते हैं।

यदि आप नौकरी नहीं करना चाहते हैं तो अपनी रुचि के अनुसार स्वयं अपना ब्लॉक या वेबसाइट बनाकर लेखन कार्य कर सकते हैं। इस क्षेत्र में आप गूगल एडसेंस, एफिलिएटिड मार्केटिंग और स्पॉन्सरशिप के के माध्यम से भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।