पहलवान जैसी मसल्स पाने के लिए सेवन करें लोबिया दाल

              पहलवान जैसी मसल्स पाने के लिए सेवन करें लोबिया दाल

                                                                                                                                                                                डॉ0 आर. एस. सेंगर

लोबिया की दाल को शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जा सकता है। करीब एक कप लोबिया की दाल में 13 ग्राम प्रोटीन होता है और इसमें फाइबर की भी भरपूर मात्रा उपलब्ध होती है।

                                                                      

इसे खाने से आपकी मसल्स के साथ हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। इसे खाने के बेहतरीन फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

प्रोटीन हमारे शरीर में जाकर मसल्स को मजबूत बनाने का काम करता है। यही कारण है कि बॉडी को मजबूत बनाए रखने के लिए हाई प्रोटीन डाइट लेने की सलाह दी जाती है। अक्सर शाकाहारी लोगों की शिकायत रहती है कि उनके खाने में प्रोटीन की मात्रा को मेंटेन करना मुश्किल होता है। हालांकि कई वेज चीजों में अंडा चिकन के मुकाबले कई गुना अधिक प्रोटीन उपलब्ध होती है।

                                                                        

लोबिया की दाल को प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत माना जा सकता है। यह दाल शाकाहारी लोगों के लिए वरदान मानी जा सकती है। यह दाल प्रोटीन के अलावा तमाम पोषक तत्वों का खजाना होती है। हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार एक कटोरी लोबिया की दाल का सेवन करने से लगभग 13 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है और 2-3 कटोरी लोबिया खाने से भरपूर प्रोटीन मिल सकता है।

प्रोटीन के अलावा लोबिया की एक कटोरी दाल में 11 ग्राम फाइबर होता है, जो पेट की सेहत के लिए वरदान माना जा सकता है।

फाइबर युक्त फूड्स खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। लोबिया में तमाम जरूरी विटामिन और मिनरल्स उपलब्ध होते हैं, जो आपको दिन भर एनर्जी से भरपूर रख सकते हैं। पाचन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह दाल रामबाण सिद्व हो सकती है।

लोबिया की दाल मँगनीज से भी भरपूर होती है, जिससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इसमें तमाम पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारी कोशिकाओं को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। लोबिया की दाल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हमारी हड़ियों को मजबूत करने में मदद करता है। इससे जोड़ों के दर्द से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

                                                                                  

प्रतिदिन 2-3 कटोरी लोबिया की दाल खाने से डायबिटीज के मरीजों को काफी हद तक राहत मिल सकती है। इस दाल में मौजूद सॉल्यूबल शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी रामबाण साबित है। वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों को उनके दैनिक आहार में लोबिया की दाल जरूर शामिल करनी चाहिए।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।