जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण-

        जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण-

     कृषि विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के बीटेक चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने “I.I.W.B.R.” एवं “N.D.R.I” करनाल का शैक्षणिक भ्रमण किया।

                                                            

   “I.I.W.B.R” के निर्देशक डॉ० ज्ञानेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। प्रमुख वैज्ञानिक कृषि प्रसार डॉ. अनुज कुमार ने विद्यार्थियों को गेहूँ एवं जौ से सम्बन्धित चल रहे अनुसंधानों के बारे में अवगत कराया। विद्यार्थियों ने गेहूँ और जौ संग्रहालय देखा और जानकारी प्राप्त की एवं जननद्रव्य संग्रहालय में संरक्षित प्रजातियों सम्बन्धी जानकारी भी प्राप्त की। छात्र -छात्राओं ने बायो-केमिस्ट्री, पादप अकारिकी व पादप संवर्धन प्रयोगशाला का भ्रमण किया और गेहूँ व जौ की उपज कैसे बढ़ायी जाये इसके बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

    “I.I.W.B.R.” के निर्देशक डॉ० धीर सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया व पशुपालन सम्बन्धी जानकारियाँ दी। छात्र-छात्राओं ने दुग्ध प्रस्संकरण इकाई के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

                                                                      

     इस कार्यक्रम में जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रवीन्द्र कुमार का सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ० पंकज चौहान, डॉ० नीलेश कपूर, डॉ० वैशाली वर्मा, डॉ. रेखा दीक्षित, डॉ. संदीप कुमार और डा० मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। छात्र शुभम, अजय, दीपक, आदित्य, क्षितिज, अंशुल आदि मौजूद रहे।