इंटरव्यू में सफल होने के टिप्स

                                  इंटरव्यू में सफल होने के टिप्स

                                                                                                                                                       डॉ0 आर. एस. सेंगर एवं मुकेश शर्मा

अपनी उपलब्धियां और क्षमताओं को सही अप्रोच के साथ दिलचस्प अंदाज में बताएं

                                                                                 

यदि आप एक से ज्यादा बार इंटरव्यू दे चुके हैं, आपके कौशल और निर्धारित आवश्यक योग्यता को भी पूर्ण करते हैं, लेकिन अफसोस आप नौकरी के लिए अंतिम रूप से चयनित नहीं हो पा रहे हैं। तो ऐसे में क्या आपने कभी यह विचार किया है कि आखिर आप कहां गलती कर रहे हैं या किन बातों से चूक रहे हैं। दरअसल आप उन तकनीकों को ही अनदेखा कर रहे हैं, जो कि किसी इंटरव्यू में कामयाबी के लिए सबसे आवश्यक होती हैं। किसी भी इंटरव्यू में सफल होने के लिए सबसे पहले उसे पद के लिए निर्धारित योग्यताओं को समझें और नियोक्ताओं के सामने अपने मजबूत पोर्टफोलियो व अपनी क्षमताओं आदि को प्रभावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करें।

मार्केट का ट्रेंड समझे

इंटरव्यू में शामिल होने से पहले आपको जॉब मार्केट के ट्रेंड को भी समझना होगा। इसके पश्चात आपको यह मूल्यांकन करने में आसानी होगी कि इंटरव्यू के दौरान आप किस तकनीक को अनदेखा कर रहे हैं, जिसके तहत से आपको एक योग्य उम्मीदवार के रूप में नहीं देखा जा रहा था। नौकरी पाने में सफल न होने का एक मुख्य कारण यह भी होता है कि आपके शोध का दायरा सीमित रहता है। यानी कि आप इन कंपनियों की तलाश नहीं कर पा रहे हैं, जिसे आपके जैसे कौशल या आपकी पृष्ठभूमि वाले पेशेवरों को जरूरत है।

इंडस्ट्री की भाषा का करें प्रयोग

                                                                     

क्या क्या आपका बायोडाटा, कवर लेटर एवं कौशल उसे नौकरी के विवरण से मेल खाते हैं, जिसके लिए अपने आवेदन किया है। क्या आपका रिज्यूम का कवर लेटर आपकी नौकरी या इंटर्नशिप और शैक्षिक योग्यता को सही ढंग से प्रस्तुत करता है। अतः किसी भी इंटरव्यू में सफल होने के लिए अपने रिज्यूम एवं कवर लेटर को उसे पद के अनुरूप ही डिजाइन करें। जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं, क्योंकि वे लोग आपका इंटरव्यू ले रहे हैं। यह जॉब मार्केट के ट्रेंड को अच्छे से समझ रहे हैं, जिसे अब आपको भी समझने की जरूरत है।

इंटरव्यू के दौरान संबंधित पद के लिए आवश्यक योग्यताएं कौशल एवं ज्ञान को दिलचस्प अंदाज में इंटरव्यू देने वालों के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए। एक अच्छी अप्रोच व उदाहरण के साथ अपनी क्षमताओं और आप उसे पद के लिए आप क्यों एक बेहतर कैंडिडेट हैं, यह बताने का आपमें हुनर होना ही चाहिए। दरअसल रोचक ढंग से अपनी उपलब्धियों और भाषाओं को व्यक्त करना नियोक्ता के साथ सकारात्मक संबंध बनाने का एक शानदार तरीका है।

आत्म चिंतन एवं लचीलापन रखें

                                                                                     

नौकरी ढूंढने के दौरान आत्म चिंतन एवं लचीलेपन को इस प्रक्रिया का हिस्सा बनाएं और खुद से सवाल पूछे कि जिस पद के लिए आप इंटरव्यू दे रहे हैं वास्तव में वही नौकरी है जिसे आप पाना चाहते हैं। आपको सोचना चाहिए कि अगर मैं सफल नहीं हो पा रहा हूं तो क्या अब मुझे नएं बदलावों पर विचार करना चाहिए। क्या कोई अन्य डिग्री एवं ऑनलाइन कोर्स ऐसा है जो मुझे मेरे लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। खुद का मूल्यांकन करने से आपको नए अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी, जो आपके भविष्य के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। इसलिए आप हमेशा इंटरव्यू में जाने से पहले अपने प्रयास को जारी रखें और अपनी क्षमताओं को पहचान कर और सही अप्रोच के साथ उनको कमेटी के सामने प्रस्तुत करें, तो निश्चित रूप से आप इंटरव्यू में सफल हो सकेंगे।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षणए सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।