यदि आपके हाथ पैरों से निकलता है अधिक पसीना

                   यदि आपके हाथ पैरों से निकलता है अधिक पसीना

                                                                                                                                                                   डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

                                                              

अगर आपके हाथ-पैर से अधिक पसीना निकलता है तो संभव है कि आपको ‘हाइपरहाइड्रोसिस’ की शिकायत हो। यह स्थिति उस समय होती है, जब आपको अपने शरीर के तापमान नियंत्रित करने के लिए आवश्यक मात्रा से अधिक पसीना निकालना पड़ता है। इसके लक्षण हैं- आपकी त्वचा पर गीलापन, गीले कपड़े और गालों या माथे से तरल पदार्थ की बूंदें होना आदि। अधिक पसीने के कारण खुजली और सूजन की दिक्कत भी होती है, शरीर से गंध आती है और हाथ-पैरों की त्वचा फटी या छिली हुई सी नजर आने लगती है।

यदि आप छह महीने से अधिक समय से इस परेशानी से ग्रस्त हैं तो आपको अपने आहार में आवश्यक सुधार करन होंगे। लहसुन, प्याज और तेज मसालों के सेवन से पसीना अधिक मात्रा में बहता है, इसलिए इनका सेवन नियंत्रित मात्रा में ही करना होगा। अधिक मात्रा में पसीना तभी निकलता है, जब आप तनाव में हों। अतः योग और ध्यान से आप अपने तनाव के स्तर को कम करके आप अपने अधिक मात्रा में पसीने का आना रोक सकते हैं।

                                                            

इसके लिए आप प्रतिदिन अपने हाथों को ठंडे पानी में कुछ देर के लिए भिगोएं। हालांकि, आप अपनी त्वचा के तापमान नियन्त्रण के लिए लिए चंदन के पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, और इसके लिए आप चन्दन पाउडर को पानी या गुलाब जल के साथ मिलाकर भी उपयोग कर सकते हैं। चिकित्सक आपके शारीरिक परीक्षण के बाद ही इस समस्या का निदान कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह बीमारी दो तरह की होती है- पहली ‘प्राइमरी’ और दूसरी ‘सेकंडरी’। प्राइमरी हाइपरहाइड्रोसिस में पसीना आने के कुछ गंभीर कारण भी हो सकते हैं, जबकि सेकंडरी में पीड़ित व्यक्ति इसके अलावा विभिन्न अन्य गंभीर बीमारियों के चपेट में भी आ सकता है।

लेखक: डॉ. दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर हैं।