Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के इन नियमों का पालन करने से ब्लड शुगर हमेशा रहेगा कंट्रोल

Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के इन नियमों का पालन करने से ब्लड शुगर हमेशा रहेगा कंट्रोल

                                                                                                                                                          डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

                                                       

                  आजकल की इस भागौदड़ भारी जिंदगी और लोगों की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इन दिनों बहुत से लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं और अब यह रोग एक महामारी का रूप ग्रहण करता जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। साबुत अनाजों का खाद्य पदार्थों के रूप में सेवन करना चाहिए और इसी के साथ मधुमेह से पीड़ित मरीजों को अपने खाने में नॉन-स्टार्च वाली सब्जियों को भी शामिल करना चाहिए।

वर्तमान में डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से फैल रही है। करोड़ों की तादाद में लोग इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज से परेशान लोगों को ब्लड शुगर बढ़ जाता है। जिसे जीवन भर कंट्रोल करने की जरूरत रहती है। डायबिटीज किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। वैसे जिन लोगों में अत्यधिक मोटापा रहता है, फिजिकल एक्टिविटी बेहद कम रहती है, उन्हें डायबिटीज का खतरा अधिक रहता है।

                                                                   

शुरुआती दौर में लोग डायबिटीज को समझ नहीं पाते हैं, क्योंकि यह साइलेंट किलर बीमारी होती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि डायबिटीज के मरीजों का डाइट प्लान कैसा होना चाहिए?

वैसे तो डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है और इसका कोई इलाज नहीं है। इसका मतलब यह है कि एक बार इसकी चपेट में आने पर आपको जीवन भर इससे जूझना ही पड़ता है। दरअसल डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं रहता है, जिसका प्रभाव पीड़ित के पूरे शरीर पर पड़ता है।

यह है डाइट प्लान

                                                           

                 डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। साबुत खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के द्वारा शुगर के मरीजों के लिए एक विशेष नियम तैयार किया गया है। इससे पता चलता है कि आपको अपनी डाइट में किन चीजों को और कितनी मात्रा में शामिल करना चाहिए, जिससे कि आपको डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद मिल सके।

इसके अन्तर्गत रोगी को अपने खाने में नॉन-स्टार्च युक्त सब्जियों को आवश्यक रूप से शामिल करना चाहिए। इन सब्जियों में आप ब्रोकोली, पालक और हरी बीन्स आदि का सेवन कर सकते हैं और वहीं अपने खाने में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए। जबकि सफेद ब्रेड, चावल, चीनी और पास्ता जैसे खाद्य पदार्थों से दूर रहना ही आपके लिए हितकर होगा।

डायबिटीज के होने पर ब्लड शुगर अनकंट्रोल्ड हो जाता है। जिसका प्रभाव पीड़ित के विभिन्न अंगों पर भी पड़ता है। इस बीमारी का शिकार होने पर आपको कई लक्षण महसूस हो सकते हैं। जैसे-

                                                                        

1 - ज्यादा भूख लगना।

2 - अचानक वजन का कम हो जाना।

3 - हाथों या पैरों में झुनझुनी होना।

4 - थकान और कमजोरी महसूस करना।

5 - स्किन का ड्राई होना।

6 - घावों का जल्द नहीं भरना।

7 - प्यास अधिक लगना आदि।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल मेरठ के मेडिकल ऑफिसर हैं।