Personality Traits: हाथ की सबसे छोटी उंगली खोल देती है आपकी पर्सनालिटी के राज

                                        Personality Traits: हाथ की सबसे छोटी उंगली खोल देती है आपकी पर्सनालिटी के राज

आपके हाथ की पिंकी फिंगर यानी कि छोटी उंगली आपकी पर्सनालिटी के कई राज खोल सकती है। इतना ही नहीं किसी और छोटी उंगली देख कर भी आप उसकी पर्सनालिटी, व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं. तो आइये जानते हैं कैसे-

Says Your Pinky Finger

                                                                           

Little finger’s length personality traits: आपके शरीर का हर अंग आपके पर्सनालिटी के बारे में कुछ न कुछ कहता है। फिर चाहे वह हाथ, पैर, चेहरा या आपकी उंगली ही क्यों न हो। क्या आपको जानते है कि आपके हाथ की छोटी उंगली को देखकर आपकी पर्सनालिटी का पता लगाया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि आपके पिंकी फिंगर या छोटी उंगली आपकी पर्सनालिटी के कई राज खोल देती है। केवल इतना ही नहीं किसी अन्य व्यक्ति की छोटी उंगली को देख कर भी आप उसकी पर्सनालिटी, व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

छोटी उंगली अनामिका से लंबी है तो

                                                                        

जिस किसी व्यक्ति की छोटी उंगली, उसकी अनामिका से लंबी होती है तो वह व्यक्ति बहुत संवेदनशील और भावुक होता है। ऐसा व्यक्ति दूसरे लोगों को जरूरत से ज्यादा प्यार देता है, लेकिन ऐसा व्यक्ति बहुत गोपनीय भी होता है। वह किसी भी फैसले पर पहुंचने के पहले सोचने का वक्त जरूर लेता है।

छोटी उंगली अनामिका से छोटी है तो

                                                                        

जिस व्यक्ति की छोटी उंगली अनामिका से छोटी होती है वह व्यक्ति एक बहुत अच्छा श्रोता होता है। वह लोगों की जरूरतों और परेशानियों को अच्छे से सुनता है और उनका ख्याल भी रखता है। ऐसा व्यक्ति भावना और तर्क दोनों को ही बराबर महत्व देता है। ऐसे लोगों में माफी देनी की प्रवृती तो होती है, परन्तु वह किसी भी बात को जल्दी से भूलते भी नहीं है।

अनामिका के पहले पोर तक छोटी उंगली

                                                                                       

यदि किसी व्यक्ति की छोटी उंगली की पोर आपकी अनामिका के टॉप जोड़ के नीचे है तो यह संकेत है कि आप शर्मीले और रिजर्व व्यक्तित्व के स्वामी हैं। इसका मतलब यह भी है कि आपके सपने बड़े हैं, लेकिन आपका डरपोक व्यक्तित्व आपको उनके पीछे जाने से रोकता है। फिर भी अपने प्रयास से आप वह सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं।

छोटी उंगली घुमावदार या टेढ़ी

यदि आपकी छोटी उंगली घुमावदार या टेढ़ी है तो यह आमतौर पर टकराव के डर का संकेत देती हैं। हालांकि, ज्यादातर स्थितियों में, यह संकेत डर के बारे में कम और शांति बनाने की इच्छा के बारे में अधिक होता है।

 अनामिका की लम्बाई के बराबर

                                                             

यदि आपकी पिंकी फिंगर और अनामिका की लंबाई के बराबर है, तो इसका अर्थ है आप एक सत्ता के भूखे व्यक्ति हैं। आप सीईओ, अध्यक्षों या मशहूर हस्ति के तौर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। अपने रिश्तों और काम के बीच हमेशा संतुलन बनाए रखते हैं और इस प्रकार के व्यक्ति स्वाभाविक और आत्म-जागरुक किस्म के होते हैं और यह लोग भीड़ में भी अपनी पहचान को बनाए रखते हैं।

 अनामिका के टॉप पोर से लम्बी

                                                                

यदि आपकी छोटी उंगली आपकी अनामिका के शीर्ष पोर से लंबी है, तो इसका अर्थ है कि आप आकर्षक और बहुत मिलनसार किस्म के व्यक्ति हैं. जबकि अन्य व्यक्तित्यों की तुलना में आपको अधिक कठिन परिश्रम करना पड़ता है।

छोटी उंगली की लम्बाई

यदि आपकी छोटी उंगली इस तरह की है तो आपके पास मुट्ठी भर सराहनीय गुण होते हैं। आप अत्यधिक स्पष्ट बोलने वाले भी हो सकते हैं, जो आपकी एक ताकत और कमजोरी दोनों में से कोई एक अथवा दोनों भी हो सकते है।

अनामिका और छोटी उंगली दोनों बराबर

जिस व्यक्ति की कनिष्ठा और अनामिका बराबर होती है वह शांत मन का स्वामी होता है। ऐसे व्यक्ति के पास अपनी भावना और विचारों को नियंत्रण करनी की कला होती है। इन लोगों को शांत वातावरण में रहना और समय व्यतीत करना काफी पसंद होता है। यह संगठित योजनाकार होते हैं और अपने रिश्तों और काम के बीच हमेशा संतुलन बनाए रखते हैं। यह स्वाभाविक आत्मजागरुक होते हैं और भीड़ में अपनी पहचान को बनाए रखते हैं.

नुकीली छोटी उंगली

यदि आपके पास नुकीली छोटी उंगली है, तो आपकी छोटी उंगली केंद्र में एक उच्च जंक्शन की ओर झुकी हुई दिखाई देगी। इस तरह के पिंकी फिंगर वाले व्यक्ति उत्कृष्ट सार्वजनिक वक्ता और लेखक होते हैं। वे किसी भी विषय को उत्कृष्टता और चातुर्य के साथ संबोधित कर सकते हैं।

   

लेखकः मुकेश शर्मा