हैल्थ इम्प्रूवमेंट विद कॉफी

                                        हैल्थ इम्प्रूवमेंट विद कॉफी

                                                                                                                                     डॉ0 आर. सेंगर एवं मुकेश शर्मा

                                                                

    थकान और तनाव को दूर करने वाली कॉफी आपकी सुन्दरता में भी चार चाँद लगा सकती है। कॉफी से प्राप्त होने वाले लाभों की व्याख्या करता हुआ एक लेख-

    पहले समय की तुलना में वर्तमान में कॉफी का सेवन करने वाले लोगों की संख्या में तेजी के साथ वृद्वि देखी जा रही है। एक समय था कि जब भारत में लोग चाय का सेवन करना ही पसंद करते थे, परन्तु अब समय बदल चुका है और लोग कॉफी की ओर बड़ी संख्या में आकर्षित हो रहें हैं। आखिर ऐसा हो भी क्यों नही, क्योंकि कॉफी जितनी अधिक स्वादिष्ट होती है यह उतनी ही अधिक हमारी सेहत के लिए भी लाभकारी सिद्व होती है। आज के अपने इस लेख में हम मानव की सेहत के प्रति होने वाले कॉफी के लाभों का वर्णन कर रहें हैं-

त्वचा के लिए अति लाभकारी:- कॉफी का सेवन करना हमारी त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक रहता है और कॉफी में पाये जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेन्ट्स मानव को झुर्रियों की समस्या से बचाते हैं, जो कि हमारी त्वचा के लिए एक प्राकृतिक कवच का कार्य करते हैं। कॉफी के बीज के रस में विद्यमान रेडिकल फ्री गुण, यह हमारी त्वचा की कोशिकाओं को ऊर्जावान बनाए रखता है। कॉफी में उपलब्ध कैफीन आँखों के नीचे होने वाले रक्त संचय को कम करता और आँखों के नीचे आने वाले डार्क सर्कल्स को भी कम करता है।

याद्दाश्त को बढ़ाए:- कॉफी के सेवन करने सबसे अधिक लाभ हमारे मस्तिष्क को होता है। ऐसा इसलिए होता है कि कॉफी में हमारे दिमाग स्वस्थ रखने वाले अवयव होते हैं और यह हमारी याद्दाश्त में भी सकारात्मक सुधार करती है। कॉफी का सेवन करने से हमें सिरदर्द की समस्या से भी मुक्ति मिल जाती है। एक शोध के अन्तर्गत बताया गया है कि कैफीन हमारी रक्तसंचार व्यवस्था को सुचारू करता है, जिसके कारण हमारा दिमाग अधिक सक्रिय होता है और हमें तनाव भी नही होता है।

                                                      

लीवर सम्बन्धी परेशानियों से छुटकारा:- वर्तमान में हमारे दूषित खान-पान और दूषित वातावरण के चलेत अधिकाँश लोग लीवर से सम्बन्धित किसी न किसी परेशानी से परेशान रहते हैं, यह दिक्कतें अधिकतर तेल एवं मसाले युक्त भोजन, अधिक मात्रा में शराब आदि नशों का सेवन करना तथा बाहर का खाना खाने के चलते होती हैं। ऐसे में लीवर से जुड़ी किसी भी दिक्कत में कॉफी काफी हद तक उससे राहत प्रदान करने में सक्षम होती है। ऐस होने का कारण कॉफी में मौजूद तत्व मानव के लीवर पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ते हैं।

पेट को रखे साफ:- कॉफी एक डाइयुरेटिक पेय है, जिसका सेवन करने से अधिक मात्रा में पेशाब आता है और इसके माध्यम से हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते है और हमारा पेट साफ हो जाता है। इसके साथ ही हमारा शरीर अनेक विषाक्त पदार्थों के बारर निकल जाने से स्वच्छ हो जाता है।

थकावट रखे दूर:- हम लोगों को अपने ऑफिस में काम करते करते बहुत अधिक थकान का अनुभव करते हैं, ऐसे में कॉफी का एक सेवन करने से यह थकान पलभर में छूमंतर हो जाती है और स्फूर्ति का संचार होता है। हाल ही में किए गए एक शोध में दावा किया गया कि 400 मि.ग्रा. कैफीन हमारी सहन शक्ति को बेहतर बनाती है।

ऊर्जावान बनाती है कॉफी:- कॉफी के माध्यम से प्राप्त होने वाला कैफीन साइकोएक्टिव बीटी से प्रतिक्रिय कर हमारे मूड को अच्छा बनाकर हमें ऊर्जावान बनाए रखती है। इसी कारण से हम अधिक थकावट के चलते जब भी कॉफी का सेवन करते है तो स्वयं में ताजगी का अनुभव करने लगते हैं।

चेहरे को काँतिमय बनाती है:- एक चमकदार चेहरा भला किस को पसंद नही होता और यदि आप भी अपनी त्वचा में कुछ नयापन लाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कॉफी का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। क्योंकि कॉफी का सेवन करने से चेहरे की त्वचा में चिकनापन बढ़ जाता है और चेहरे की त्वचा में निखार भी आ जाता है।

    कॉफी में मृत टिश्यूज को रिपेयर करने का एक अनोखा गुण होता है। इससे हमारी त्वचा की कोशिकाओं का विकास तेजी से होता है तथा त्वचा हाइड्रेट होकर उसके लचीलेपन में भी उल्लेखनीय वृद्वि होती है।

                                                                                

मोटापे को कम करने का उपाय भी है कॉफी:- वर्तमान समय में मोटापे की समस्या एक महामारी बनकर उभरी है तथा मोटापे से ग्रस्त लोग चाहकर भी इससे छुटकारा पाने में कामयाब नही हो पाते हैं। ऐसे लोग मोटापे से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय करते रहते हैं। ऐसे में मोटापे को कम करने के लिए कॉफी का सहारा लिया जा सकता है और कॉफी का सेवन करने से मोटापा कम किया जा सकता है।

कॉफी से मिलने वाला पदार्थ कोफीन शरीर में मौजूद वसा को बर्न करता है और यह चरबी की मात्रा को भी नियंत्रित करता है। अतः ऐसे लोग, जिन्हे मोटापे की समस्या है उन्हें अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार कॉफी का सेवन जरूर करना चाहिए।

यूवी किरणों के प्रति सुरक्षा:- सूर्य से निकलने वाली पैराबैंगनी किरणें हमारी त्वचा को अपूर्णीय क्षति पहुँचाती हैं। हालांकि कॉफी में ऐसे तत्व उपलब्ध रहते हैं जो कि इन हानिकारक किरणों से हमारा बचाव करने में सक्षम होते हैं। अतः त्वचा से सम्बन्धित किसी भी समस्या के निदान हेतु कॉफी एक कारगर हथियार सिद्व हो सकती है। 

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।