नई तकनीक से डरने की जरूरत नहीं, उसे मालिक न बनने दें      Publish Date : 12/05/2026

नई तकनीक से डरने की जरूरत नहीं, उसे मालिक न बनने दें

                                                                                                                                    प्रो0 आर. एस. सेंगर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छात्रों से कहा कि उन्हें किसी भी नई तकनीक से डरने से जरूरत नहीं है, बस उसे अपना मालिक न बनने दें। वह चाहे मोबाइल हो या फिर एआइ या भविष्य में आने वाली कोई तकनीक हो। उन्होंने बच्चों में देखी जा रही मोबाइल की लत का उदाहरण दिया और कहा कि कुछ बच्चे इसके इतने गुलाम हो गए हैं कि मोबाइल नहीं मिला तो खाना नहीं खा सकते। टीवी नहीं है, तो वे जी नहीं सकते। पीएम ने वच्चों को लीडर बनने का मंत्र भी दिया और कहा कि लीडर बनने का मतलब सिर्फ चुनाव लड़ना या राजनीतिक दल बनाना नहीं है। हम अपनी वात लोगों पर वगैर थोपे कैसे समझा पाएं, यह भी होता है। लीडर से पहले निडर बनिए। जो काम है, मन में तय करिए। कोई करे या न करे, उसे करिए।

                                          

पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण के दूसरे सत्र में देश के अलग-अलग हिस्सों के छात्रों से परीक्षा और जीवन से जुड़ी चुनौतियों पर बात करे हैं। कोयंबटूर, रायपुर,गुजरात और गुवाहाटी में छात्रों के साथ बातचीत में एआइ से जुड़े सवाल पर पीएम ने कहा कि इस उभरती टेक्नोलाजी से डरने की नहीं, इसका इस्तेमाल अपने हुनर को बेहतर बनाने के लिए करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पिछलेवर्ष के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने और अच्छी नींद लेने की सलाह दी। कहा कि अच्छी तैयारी के बाद आपको कभी तनाव महसूस नहीं होगा। अच्छी नींद आपको बाकी दिन खुश रखेगी। परीक्षा पे चर्चा के पहले एपिसोड का प्रसारण छह फरवरी को किया गया था।

पीएम ने छात्रों से यह भी कहा

  • पढाई और पैशन के बीच संतुलन बनाएं। यानी खेल में रुचि है, तो पढ़ाई को कमतर समझने की गलती न करें। वहीं शिक्षा ही सब कुछ कर लेगी, ऐसा भी नहीं है। आप में जो हुनर है, उसे विकसित करते रहना चाहिए।
  • हमें विकसित भारत बनाने के लिए विकसित देशों जैसी आदतें अपनानी चाहिए। जैसे हमें रेड लाइट पर इंजन बंद कर देना चाहिए। हमें खाना बर्बाद नहीं करना चाहिए। जिंदगी में अनुशासन बहुत जरूरी है।
  • अगर आप किसी महान व्यक्ति से पूछेंगे, तो वह कहेंगे कि उनकी मां और शिक्षकों ने उनकी जिंदगी को बनाने में मदद की। शिक्षकों का मुझ पर बहुत प्रभाव रहा है।

मारीशस के प्रधानमंत्री ने मोदी से की फोन पर बात

नई दिल्ली, पेट्रःमारीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी ने रामगुलाम से कहा कि वे अगले सप्ताह एआइ एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।