विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण

                                                                             विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण

                                                                                                                                                    डॉ0 दिव्याँशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

                                                                           

विटामिन-बी12 की कमी के कारण शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके चलते आपको कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको सुबह उठते ही पैरों में दिखने वाले कुछ लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो विटामिन-बी12 की कमी को दिखाते हैं।

शरीर में होने वाले विटामिन की कमी का सामना हमारे शरीर को करना पड़ता है। विटामिन की कमी के कारण आप कमजोरी और थकावट के साथ-साथ कई गंभीर लक्षणों का भी सामना कर सकते हैं। सभी तरह के विटामिन का हमारे शरीर में कोई न कोई अहम रोल होता ही है लेकिन विटामिन-बी12 की बात करें तो इसकी शरीर को बहुत ज्यादा जरूरत होती है।

विटामिन-बी12 एक ऐसा पोषक तत्व है जिसकी कमी होने पर हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको पैरों में दिखने वाले ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो विटामिन-बी12 की कमी का संकेत हो सकते हैं।

पैरों का सुन्न होना

                                                                        

हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार विटामिन-बी12 की कमी के कारण हमारा न्यूरोलॉजिकल सिस्टम बिगड़ जाता है। जिसके चलते हाथ-पैरों में सुन्न होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सुबह उठते ही पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन का महसूस होना विटामिन-बी12 की कमी का संकेत हैं।

पैरों की मांसपेशियों में ऐंठन

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हमारे नर्वस सिस्टम पर काफी बुरा असर डालती है। जिसके चलते हमारी मांसपेशियों में भी ऐंठन की शिकायत हो सकती है। यदि आपको सुबह उठते ही पैरों की मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत है तो ये इस बात का पुख्ता संकेत है कि आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो रही है।

पैरों में जलन होना

बहुत से लोग जिन्हें विटामिन-बी12 की कमी होती है, उन्हें रेस्टेसियाश् यानी हाथ पैरों में जलन या चुभन की शिकायत हो सकती है। यदि सुबह उठते ही आप पैरों में जलन का अनुभव कर रहे हैं तो ये आपके शरीर में आ रही विटामिन-बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।

पैरों का लड़खड़ाना

                                                             

सुबह-सुबह उठते ही यदि आप चलने फिरने में परेशानी का सामना कर रहे हैं तो ये विटामिन-बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। विटामिन-बी12 की कमी के कारण व्यक्ति को चलने में असंतुलन का सामना करना पड़ता है। जिसके पीछे कारण है कि विटामिन-बी12 की कमी के कारण हमारा तंत्रिका तंत्र कमजोर होता है, जिससे पैरों में लड़खडाहट हो सकती है।

लेखकः डॉ0 दिव्याँशु सेंगर, प्यारे लाला शर्मा जिला अस्पताल मेरठ केमेडिकल ऑफिसर हैं।