त्वचा की देखभाल अर्थात स्किनकेयर

                                                                      त्वचा की देखभाल अर्थात स्किनकेयर

                                                                                                                                                                   डॉ0 दिव्याँशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

                                                                        

ग्लोइंग एवं साफ्ट स्किन के लिए क्लीजिंग, टोनिंग तथा मॉइश्चराइजिंग अति आवश्यक है। परन्तु केवल इतना भर करने से ही काम नही चलता, ब्लिक इसके लिए आपको अपना स्किन केयर रूटीन निर्धारित करना चाहिए। 

    स्निग्ध, मुलायम और चमकदार त्वचा का अपना एक अलग ही आकर्षण होता है। मुलायम एवं चमकदार त्वचा की और प्रत्येक इंसान आकर्षित होता है। इसलिए महिला हो या पुरूष, अक्सर महंगे स्किनकेयर प्रॉडक्ट्स का उपयोग भी करते हैं। परन्तु वे इन प्रॉडक्ट्स का स्टेप बाय स्टेप उपयोग करने से बचते हैं, जबकि अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए स्किनकेयर रूटीन को प्रॉपर स्टेप्स के साथ फोलों करना बेहद जरूरी होता है।

    यदि किसी की त्वचा सामान्य है तो उसके लिए स्किनकेयर रूटीन बनाना आवश्यक है। इसके लिए नियमित रूप से कुछ स्टेप्स को फोलो कर व्यक्ति अपनी मनचाही त्वचा प्राप्त कर सकता है।

                                                         

क्लीजिंगः- सर्वप्रथम अपने चेहरे की सफाई करें। इसके लिए आप अपनी त्वचा की प्रकृति के अनुरूप कोई क्लींजर खरीद सकते हैं, इससे आपकी त्वचा पर एकत्र हुई सम्पूर्ण गन्दगी/अशुद्वता आदि निकल जाते हैं और त्वचा फ्रेश और कूल दिखाई देने लगती है। आप अपने चेहरे की सफाई के लिए माइल्ड क्लींजर का उपयोग भी कर सकते हैं, जो आपके चेहरे से धूल, मिट्टी एवं प्रदूषण आदि की सफाई करने में सक्षम होता है।

                                                            

टोनरः- क्लींजर का उपयोग करने के बाद आप अपने चेहरे पर किसी अच्छे टोनर का उपयोग करें। यह आपके चेहरे की त्वचा को हाइड्रेट कर उसके पीएच लेवल को भी संतुलन प्रदान करता है और आप अपने चेहरे पर टोनर का स्प्रे भी कर सकते हैं। इसके लिए हाईड्रेटिंग टोनर सबसे अच्छा माना जाता हैं। टोनर के एप्लाई करने से त्वचा में नमी का स्तर मेन्टेन रहता है और ड्राई स्किन से छुटकारा मिल जाता है।

                                                                    

एंटी-ऑक्सीडेंट सीरमः- टोनर एप्लाई करने के बाद आप सीरम एप्लाई कर सकते हैं, और त्वचा सम्बन्धित समस्याओं को दूर करने के लिए आप एंटी-ऑक्सीडेन्ट सीरम को एप्लाई कर सकते हैं, यह आपकी त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचाता है।  इसके साथ ही यह धूल, मिट्टी एवं प्रदूषण आदि के कारण होने वाली हानियों से भी त्वचा को बचाता हैं और आप एंटी-एजिंग सीरम को भी अपना सकते हैं।

                                                      

मॉइश्चराइजरः- चाहे आपकी स्किन किसी भी टाईप की क्यों न हो, आपको मॉइश्चराइजर का उपयोग अवश्य करना चाहिए। यह बात अलग है कि आप अपनी त्वाचा के अनुरूप ही का चयन कर सकते हैं। जैसे ड्रॉई स्क्नि वाले लोग हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर का उपयोग कर सकते हैं तो वही सेंसिटिव स्किन वाले लोग पैराबेन-फ्री मॉइश्चराइजर का उपयोग कर सकते हैं। मॉइश्चराइजर अप्लाई करने से त्वचा के अन्दर नमी बनी रहती है, जिससे त्वचा मुलायम, चमकदार एवं खूबसूरत बनी रहती है।

आई क्रीमः- केवल चेहरे को ही नहीं अपितु अपनी आँखों के आस पास की त्वचा को भी हाइड्रेट बनाए रखना उतना ही आवश्यक होता है, जिसके लिए किसी स्तरीय आई क्रीम का उपयोग किया जा सकता है। आई क्रीम का उपयोग करने से आँखें की त्वचा लोचदार बनती है और इसके साथ ही यह फाईन लाईन्स एवं कोलेजन आदि से होने वाली हानियों से भी बचाती हैं।

सनस्क्रीनः- सर्दी, गर्मी अथवा बरसात यानी कि प्रत्येक मौसम में सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए। इससे सूर्य की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से त्वचा का बचाव होता है। सनस्क्रन एप्लीकेशन स्क्निकेयर का अन्तिम स्टेप होता ह अतः सनक्रीन को चेहरे पर सदैव सबसे अन्त में ही अप्लाई करना चाहिए। यदि आप चाहें तो मॉश्चाराइजर युक्त सनस्क्रीन का उपयोग अपने चेहरे के लिए कर सकते हें

                                                             

लिप क्रीमः- चेहरे की खूबूरती को बढ़ाने में होठों का अपना एक अलग ही स्थान होता है अर जब स्किनकेयर रूटीन की बात आती हे तो इसमें होठों को भी नजरअंदाज नही किय जा सकता। अत: होठों की देखभाल स्किनकेयर प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग है। इसके लिए आप अपने होठों पर कोई क्रीम या बाम अवश्य लगाएं जिससे आपको रूखें एवं बेजान होठों से राहत मिलेगी। 

लेखकः डॉ0 दिव्याँशु सेंगर, मेडिकल ऑफिसर, प्यारे लाल शर्मा, जिला अस्पताल मेरठ।