बदलते मौसम में फिट रहने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

                   बदलते मौसम में फिट रहने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

What Should To Eat and What Should Not To Eat In The Changing of Weather: बदलते हुए मौसम में विभिन्न प्रकार के संक्रमणों का जोर रहता है और अगर आप भी इस हुए बदलते मौसम में हेल्दी रहना चाहते हैं, तो हमारे एक्सपर्ट से जानियें कि इस मौसम में क्या खाएं और क्या नहीं।

                                                 बदलते मौसम में फिट रहने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? जानें डाइट टिप्स

 

What Should To Eat and What Should Not To Eat In The Changing of Weather: अक्टूबर का महीना आते ही ठंड की शुरुआत हो जाती है। अक्टूबर में हल्की ठंडी हवाओं के साथ गुलाबी ठंड आसानी से हमारे शरीर कों लग जाती है। जिससे हम बीमार पड़ जाते है। अतः इस मौसम में बच्चों के साथ घर के बुजुर्गों का भी विशेष तौर पर ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि कमजोर रोग प्रतिधक क्षमता/इम्यूनिटी वाले लोगों को इस मौसम में मौसम की बीमारियों का खतरा कई गुना अधिक होता है। ऐसे में इस समय स्वस्थ खानपान के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को आवश्यक रूप से फॉलो करना चाहिए।

बदलते मौसम में हमारे शरीर में भी आंतरिक तौर पर विभिन्न प्रकार के बदलाव होते है। जिस कारण सेहत पर इसका सीधा असर भी पड़ता है। इस मौसम में कई बार सर्दी, खांसी, जुकाम और फ्लू की समस्या लंबे समय तक बनी रह सकती है। इसकी मुख्य वजह कही न कही हमारा खराब खानपान भी हो सकता है। ऐसे में हमारे डाइटिशियन से जानते हैं कि बदलते मौसम में हमें क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए, जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम हो सके।

बदलते मौसम में क्या खाएं

सूप

                                                                                       

बदलते हुए इस मौसम में शरीर को फिट, हैल्दी और बीमारियों से बचाकर रखने के लिए सूप का सेवन किया जा सकता है। सूप शरीर को गर्म रखने के साथ शरीर को एनर्जी भी प्रदान करता है। इसका सेवन करने से हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहता है और इसके साथ ही हमारे शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। आप सब्जियों या चिकन का सूप आसानी से अपने घर पर ही बना सकते हैं।

फल और सब्जियां

इस बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में मौसमी फलों और सब्जियों को आवश्यक रूप से शामिल करना चाहिए। क्योंकि इन चीजों का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी के बढ़ने के साथ ही आपके शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में सेब, पपीता, अनार, अमरूद, पालक, मेथी और मूली आदि को शामिल कर सकते है।

नियमित रूप से अदरक और शहद का सेवन करना

                                                                 

आप इन मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अदरक और शहद का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। अदरक और शहद दोनों ही में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण उपलब्ध पाए जाते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के साथ ही हमारे शरीर को अंदरूनी तौर पर गर्म भी रखते हैं। अदरक और शहद का सेवन करने के लिए आप 1 चम्मच अदरक के रस में 1/2 चम्मच शहद को मिलाक