डायबिटीज से बचने के लिए कार्बोहाइड्रेट का विकल्प करें उपयोग

                                  डायबिटीज से बचने के लिए कार्बोहाइड्रेट का विकल्प करें उपयोग

                                     

जब हम कार्बोहाइड्रेट अधिक खाते हैं तो वह रक्त में शर्करा के स्तर में तेजी से वृद्धि के बिना फाइबर विटामिन और खनिज भी प्रदान करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने संतुलित आहार में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों की आवश्यकता होती है। यह शरीर के लिए ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत है भोजन करने के बाद कार्बोहाइड्रेट की कुल मात्रा रक्त के ग्लूकोज स्तर पर सबसे अधिक प्रभाव डालती है।

डायबिटीज से पीड़ित हर व्यक्ति को कार्बोहाइड्रेट सेवन को सीमित करने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसे संतुलित आहार में भोजन लेने की आवश्यकता होती है। आहार में फाइबर्स की गुणवत्ता का मूल्यांकन ग्लिसमिक इंडेक्स जी, ग्लिसमिक लोड फाइबर और साबुत अनाज सहित अन्य पदार्थों का उपयोग करके किया गया है।

                                                   

दलिया, बाजरा और ज्वार, रागी, कुट्टू, सांबा राइस और ब्राउन राइस आदि सबूत मोटे अनाज कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन विकल्प होते है। इन्हें दाल और फली जैसे बोले और राजमा विभिन्न सब्जियों और हरी पत्तेदार सब्जियों को आहार में शामिल करके आपको पोषण और रक्त शर्करा को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कार्बोहाइड्रेट, रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि के बिना फाइबर विटामिन और खनिज भी प्रदान करते हैं।