अनार का नियमित सेवन करने से सेहत को मिलते हैं यह लाभ

                                              अनार का नियमित सेवन करने से सेहत को मिलते हैं  लाभ

                                                

यह तो हम सभी जानते हैं कि अनार खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती हैं, अब जानियें अनार से मिलने वाले अन्य लाभों के बारे में।

अनार, मानव शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। अनार में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन सी आदि पाये जाते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ ही हमारा पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। अनार अधिकतर घर में सभी को पसंद होता है।

इसको बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को आसानी से दिया जा सकता हैं। अनार के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है। यह शरीर की सूजन को दूर करने के साथ डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद कंपाउड हार्ट को हेल्दी रखने के साथ कई बीमारियों को दूर रखता हैं। अनार शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देता है। इसके सेवन से ओरल हेल्थ से संबंधित समस्याएं भी कम होती हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से अनार खाने के अन्य फायदों के बारे में।

हार्ट की हेल्थ के लिए लाभदायक

                                                     

अनार का सेवन करने से मानव के शरीर को विभन्नि प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अनार में मौजूद पॉलीफेनॉल कंपाउड हार्ट को हेल्दी रखने के साथ हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता हैं। यह शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखते हैं।

कम करें कैंसर का रिस्क

चूँकि अनार एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड आदि तत्वो से युक्त होता है, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने से रोकने में सहायता करते हैं। कुछ शुरुआती अध्ययनों में, अनार प्रोस्टेट, स्तन, फेफड़े और पेट के कैंसर को रोकने में भी सहायक होता है।

इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत

                                               

यदि आप भी बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो आपको अपनी डाइट में अनार को अवश्य शामिल करना चाहिए। अनार में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ कई तरह की बीमारयों के खतरे को भी कम करता हैं।

अनार में भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर उपलब्ध पाया जाता है, जो वजन घटाने में आपकी सहायता करता है। अनार में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से वजन कम होने के साथ ही बैली फैट भी कम होता है। अनार पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। ऐसे में आप अतिरिक्त खाने से बच जाते है और वजन कम होने में मदद मिलती है।

किडनी स्टोन से बचाव करता है

                                                               

अनार हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह किडनी में स्टोन होने से भी रोकने में मदद करता है। इसमें मौजूद ऑक्सलेट्स और कैल्शियम किडनी स्टोन बनने से रोकते हैं। इसके सेवन से किडनी स्टोन को कम करने में भी मदद मिलती है।

अनार हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। हालाकि, अगर आपको कोई बीमारी या किसी प्रकार की एलर्जी की समस्या हैं, तो आपको डॉक्टर से पूछकर ही अनार का सेवन करना चाहिए।