क्या आपको प्रातःकाल उठते ही डर लगता है?

                                                      क्या आपको प्रातःकाल उठते ही डर लगता है?

                                                        

    प्रातः काल उठते ही आपके मन में डर और घबराहट आदि बने रहते हैं तो आप इसके प्रति सतर्क रहें, क्योंकि यह परेशानी आपको अवसाद में भी पहुँचा सकती है।

    वर्तमान समय में कुछ लोगों के मन में सुबह सवेरे उठते ही डर और घबराहट होने लगने की समस्या सामने आ रही है। तो इनमें से कुछ लोगों को उल्टी एवं हल्के चक्कर आने की समस्या से भी दो-चार होना पड़ सकता है। यह परेशानी औसतन युवपावस्था में अधिक देखने को मिलती है। इस समस्या से छुटकार पाने के लिए ध्यान, साधना और योग आदि का सहारा लिया जा सकता है।

    इस समस्या की अनदेखी करने का परिणाम यह होगा कि इससे प्रभावित व्यक्ति कुछ समय के बाद अवसाद ग्रस्त भी हो सकता है या फिर अनियंत्रित अवसाद के चलते वह अन्य प्रकार की गम्भीर बीमारियों का भी शिकार हो सकता है। इस स्थिति में मरीज को सलाह दी जाती है कि वह अधपके भोजन और जुक फूड आदि से दूरी बनाकर ही रखें।

    क्योंकि इस स्थिति में आपके शरीर को पौष्टिक आहार की अत्यन्त आवश्यकता होती है, जिससे कि आपके शरीर में विटामिन बी12 और विटातिन डी आदि की कमी न होने पाएं। अतः इस स्थिति के दौरान आपको सलाद एवं फ्रूट जूस को आवश्यक रूप से शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही आपको सुबह के समय सूर्य की धूप लेनी चाहिए और सुबह-सुबह ओसयुक्त घास पर नंगे पैर घूमना और उसके ऊपर बैठना चाहिए।

                                              

    आज के दौर में आधुनिक जीवन शैली की एक विपरीत देन यह है कि व्यक्ति रात को देर रात तक तो जागता रहता है और इसी के चलते वह अपने सुबह के उठने के उचित समय को भी खो देता है और देर से ही उठता है। इस प्रकार इस गलत आदत के चलते जो चीज सबसे अधिक कुप्रभावित होती है वह है हमारी सुकून भरी नींद, जिसके कारण हम अपना पूरे का पूरा दिन उन्नींदे पन में ही गुजार देते हैं।