LDL and HDL कोलेस्ट्रॉल में सुधार कैसे कर सकते हैं?

                  LDL and HDL कोलेस्ट्रॉल में सुधार कैसे कर सकते हैं?

                                                                                                                              डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

                                                       

How To Improve LDL And HDL Cholesterol: अगर आप अपने शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाना चाहते हैं, तो टिप्स फॉलो करें।

How To Improve Ldl And Hdl Cholesterol: हम सभी जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल का अधिक हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कोलेस्ट्रॉल आखिर होता क्या है और यह शरीर में काम क्या करता है? असल में कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। कोलेस्ट्रॉल मोम के जैसा पदार्थ होता है, जो हमारे रक्त में मौजूद होता है। यह पूरे शरीर में रक्त के संचार में बहुत अहम भूमिका निभाता है।

हमारे रक्त में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, पहला एचडीएल (HDL) जिसे अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है और दूसरा (LDL) जिसे खराब कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। जब रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक बढ़ जाती है, तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ाता है।

इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने रक्त में अच्छे और खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को संतुलित रखें। अक्सर लोग यह सवाल पूछते हैं कि कैसे हम अपने एलडीएल और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल सुधार कर सकते हैं?

LDL और HDL कोलेस्ट्रॉल को सुधार कैसे करें-

                                                           

अच्छी डाइट लें

कोलेस्ट्रॉल में सुधार के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण है। जब बात कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सुधारने की होती है, तो सात्विक आहार लेना अधिक फायदेमंद माना जाता है। फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें। समुद्री फूड, अंडे, ओट्स, अलसी के बीज, खुदकी बनी हुई या सत्त्विक तेलों में पकायी गई चीजों का सेवन करें।

नियमित व्यायाम करें

नियमित एक्सरसाइज करने से कोलेस्ट्रॉल को में सुधार हो सकता है। योग, स्विमिंग, वॉकिंग, और अन्य फिजिकल एक्टिविटी आपके हृदय के लिए बहुत साबित फायदेमंद हो सकती हैं।

वजन कंट्रोल रखें

अगर आपका वजन अधिक है, तो यह भी रक्त में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। संतुलित आहार लेने और नियमित एक्सरसाइज करने से आपको वजन प्रबंधन में मदद मिलेगी।

नियमित डॉक्टर से चेकअप कराएं

                                                     

अपने डॉक्टर के साथ नियमित चेकअप करवाएं ताकि वह आपके कोलेस्ट्रॉल स्तर को माप सके और आपको उचित सलाह दे सकें।

कुछ दवाएं लें

कई बार कोलेस्ट्रॉल को सुधारने के लिए डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाओं का सेवन करना आवश्यक हो सकता है। लेकिन इन्हें अपने डॉक्टर की सलाह से ही लें।

स्मोकिंग और शराब के सेवन से बचें

ये आदतें कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में योगदान देती हैं। इसलिए इनसे दूरी बनाने में ही समझदारी है।

तनाव न लें

अपने तनाव का प्रबंधन करें, क्योंकि यह भी कोलेस्ट्रॉल पर असर कर सकता है।

कोलेस्ट्रॉल में सुधार करना हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। यदि आप हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं, तो इन सरल टिप्स को फॉलो करके आप इसे सुधार सकते हैं। साथ ही अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि आप अपने डॉक्टर से नियमित रूप से मिलें और उनकी सलाह जरूर लें।

लेखकः डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल मेरठ में मेडिकल ऑफिसर हैं।

डिस्कलेमर: उक्त लेख में प्रकट किए गए विचार लेखक के अपने मौलिक विचार हैं।