कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों के प्लेसमेंट के लिए साक्षात्कार का आयोजन

                             कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों के प्लेसमेंट के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया-

                                             

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के के सिंह के निर्देश पर ट्रेनिंग और प्लेसमेंट इकाई की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला तथा छात्रों के लिए रोजगार प्राप्ति हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न्यूट्रिमेड हेल्थ केयर कंपनी के सहयोग से आयोजित किया गया। इस साक्षात्कार कार्यक्रम में बीटेक, बायोटेक तथा बीटेक फूड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने भाग लिया। कंपनी के उत्तर प्रदेश हैड श्री वी. के. तिवारी ने बताया की कंपनी हेल्थ केयर के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है और कंपनी का मुख्य उद्देश्य कम कीमत पर मानव स्वास्थ्य हेतु सप्लीमेंट उपलब्ध कराना है, जिससे मानव स्वास्थ्य ठीक-ठाक बना रहे।

वी. के. तिवारी ने अपने संबोधन में कहा की न्यूट्रामाइड हेल्थ केयर द्वारा 100 प्रतिशत तक सुरक्षित सप्लीमेंट का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे हर भारतीय को कम कीमत पर पोषण सुरक्षा को प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया कंपनी द्वारा भारतीय बाजार में विभिन्न न्यूट्रीमेड उत्पादों को लॉन्च किया गया है और अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कंपनी के द्वारा अपना नेटवर्क बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

                                                   

इस अवसर पर प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में छात्रों का सर्वांगीण विकास किया जाना बहुत जरूरी है, जिससे छात्र-छात्राएं साक्षात्कार के दौरान आसानी से सफल हो सकें।

आज न्यूट्रीमेड हेल्थ केयर द्वारा विश्वविद्यालय में साक्षात्कार प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें बीटेक, बायोटेक एवं बीटेक फूड टेक्नोलॉजी के 52 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इन छात्र-छात्राओं में से आठ छात्र-छात्राओं का फाइनल सिलेक्शन हुआ और इन सभी को कंपनी की मार्केटिंग टीम में रखने के लिए ₹ 2.5 से 3.00 लाख तक का वार्षिक पैकेज दिया गया।

                                                                    

कंपनी के अधिकारियों ने कुलपति प्रोफेसर के के सिंह से मिलकर विश्वविद्यालय के शिक्षण कार्यों की सराहना भी की। इस दौरान निर्देशक ट्रेंनिंग आफ प्लेसमेंट प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, प्रोफेसर सत्य प्रकाश एवं डॉक्टर देशदीप आदि मौजूद रहे।