अनकही भावनाएं सामने लाने के लिए जॉन को नोबेल पुरस्कार

                                   अनकही भावनाएं सामने लाने के लिए जॉन को नोबेल पुरस्कार

                                         

रॉयल स्वीडिश अकादमी ने गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की। नोबेल पुरस्कार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार जॉन फोसे ने अपने नाटकों और कहानियों ने उन लोगों को आवाज दी है, जो अपनी बातें कहने में सक्षम नहीं थे। इन अनकही भावनाओं को सामने लाने के लिए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है।

बचपन की दुर्घटना का लिखावट पर पड़ा असर:

जॉन 1959 में नॉर्वे में पैदा हुए। सात साल की उम्र में वह सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। इसमें वो बाल-बाल बचे थे। उनकी लिखावट पर इस हादसे का गहरा असर दिखाई देता है। उनकी पहला उपन्यास रेड-ब्लैक 1983 में छपा था। उनकी किताबों को 40 से ज्यादा भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। लेखक के तौर पर शुरुआती दिनों में जॉन को संगीत का भी काफी शौक था। वो गानों की धुन खुद बनाया करते थे।

भारतीय मूल के सलमान रश्दी चूके

भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रश्दी साहित्य का नोबल हासिल करने की दौड़ में शामिल थे। उनकी लिखी कहानियां हकीकत, कल्पनाओं और व्यंग्य के जरिए समाज के अलग-अलग पहलुओं को उजागर करती हैं। इसकी वजह से उन्हें कई बार अपनी जान तक जोखिम में डालनी पड़ी है। वो ऐसे लेखक है जो, अलकायदा की हिटलिस्ट में रह चुके हैं।

पिछले साल अगस्त में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में उन पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने उनका गला काटने की कोशिश की। बता दें कि साहित्य के क्षेत्र में अब तक 120 लोगों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, इसमें केवल 17 महिलाएं शामिल हैं। इसकी वजह से नोबेल कमिटी की काफी आलोचना भी हुई है। वर्ष 1901 में इस पुरस्कार की शुरुआत अल्फार्ड बर्नहार्ड नोबल के नाम पर हुई थी।

लिविंग जीनियस की सूची में 83वें नंबर पर: जॉन को डेली टेलीग्राफ ने दुनिया के 100 लिविंग जीनियस की सूची में 83वें नंबर पर लिखा है।

 

ब्लॉकचेन डेवलपर्स ट्रेनी के लिए मौके

     इंट्यूटिव डाटा सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 5,000 ब्लॉकचेन डेवलपर ट्रेनी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। एक इंटर्न के तौर पर आपका प्राथमिक कार्य रिसर्च, डिजाइनिंग, डेवलप, इंप्लीमेंटेशन आदि कार्य करना है। ब्लॉकचेन डेवलपर ट्रेनी इंटर्न के लिए बीटेक/बीई और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता प्राप्त अभ्यर्थी इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को Go, Python, JavaScript आदि टेक्निकल लैंग्वेज का ज्ञान भी होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त कॉमन एल्गोरिदम एवं डाटा स्ट्रक्चर जैसे विषय में अभ्यर्थियों की मजबूत पकड़ होनी चाहिए। इंटर्नशिप प्रोग्राम में चयनित अभ्यर्थी क्रिप्टोग्राफी से परिचित होना चाहिए। बता दें, ब्लॉकचेन डेवलपर ट्रेनी इंटर्नशिप प्रोग्राम की अवधि कंपनी की ओर से दो महीने निर्धारित की गई है। योग्य आवेदक 31 दिसंबर, 2023 तक आधिकारिक लिंक https://tinyurl.com/ycktnvw6 पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।