गरीब छात्रों के लिए आर्थिक प्रोत्साहन योजना

                                                      गरीब छात्रों के लिए आर्थिक प्रोत्साहन योजना

                                                        

एनएसडीएल शिक्षा सहयोग स्कॉलरशिप स्कीम ऐसे निर्धन वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है जो विभिन्न कोर्सों की अधिक फीस होने के कारण उनमें दाखिला नहीं ले पाते हैं। एनएसडीएल शिक्षा सहयोग स्कॉलरशिप स्कीम के तहत 2 वर्षीय पाठ्यक्रम वाले कोर्स करने वाले छात्रों से आवेदन स्वीकार किया जा रहे हैं। यह स्कॉलरशिप दो वर्षीय ड.ब्वउ व एमएससी पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले छात्रों को प्रदान की जाएगी।

इसके तहत आवेदन के इच्छुक छात्रों ने कक्षा 12वीं डिप्लोमा और स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो। यह स्कॉलरशिप केवल उन छात्रों को प्रदान की जाएगी, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ₹3 लख रुपए से कम हो। स्कॉलरशिप के अंतर्गत चयनित छात्रों को अधिकतम ₹12000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। स्कॉलरशिप के तहत 50 प्रतिशत छात्राओं को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।

                                                      

आवेदन के लिए छात्रों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, एडमिशन रसीद, ऐडमिशन लेटर और एडमिशन सर्टिफिकेट आदि निर्धारित दस्तावेज जमा करने होंगे। स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2023 है और आवेदन करने के लिए व्यू विद्या, पब्लिक विद्या सारथी पब्लिक स्कॉलरशिप पर क्लिक करें।